मंत्री सोम प्रकाश ने विद्या भारती पंजाब को दिए 5 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश द्वारा सेवा इंटरनेशनल के संयोजक श्याम परान्डे जी को किये अनुरोध पर उनके संसदीय क्षेत्र के लिये 15 ऑक्सिजन कॉन्सेंट्रेटर प्राप्त हुए। इस में से उन्होने 5 ऑक्सिजन कॉन्सेंट्रेटर विद्या भारती पंजाब को सेवा के कार्य हेतु दिये।

15 ऑक्सिजन कॉन्सेंट्रेटर विद्या धाम जालंधर में विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संगठन मन्त्री विजय नड्डा ने प्राप्त किये। उन्होंने स्वास्तिक औऱ ॐ का चिन्ह बना कर सनातन पद्दति से इन्हे स्वीकार किया। मन्त्री सोम प्रकाश को दूरभाष पर विजय नड्डा ने इस ईश्वरीय कार्य हेतु साधुवाद दिया।

इस अवसर पर विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख राजिंदर, प्रांत सचिव हनी सांगर, प्रांत प्रचार प्रमुख सुखदेव, प्रांत संस्कार केंद्र प्रमुख बोधराज, प्रधानाचार्य विक्रम सामायालजी व अन्य उपस्थित थे।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *