जालंधर : नाइट कर्फ्यू में युवकों ने की जमकर गुंडागर्दी, घर में बरसाईं ईंटें, तेजधार हथियार से युवक को काट डाला

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

attack

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। नाइट कर्फ्यू के दौरान गांव सुभाना में पुरानी रंजिश को लेकर दो दर्जन के करीब तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने जमकर तांडव किया। इन युवकों ने एक घर में ताबड़तोड़  ईंटे फेंकी। इस दौरान एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार सोमनाथ पेंटर का काम करता है। आज देर शाम वह अपने घर में था। इसी दौरान दो दर्जन के करीब तेजधार हथियार से लैस लोगों ने उसके घर पर हमला कर दिया। ये लोग जैसे घर के पास पहुंचे घर के अंदर ईंटे बरसाना शुरू कर दिया। जब सोमनाथ ने रोका तो युवकों ने कातिलाना हमला कर सोमनाथ को अधमरा कर दिया।

सोमनाथ का आरोप है कि साबी कल्याण, अजय नाजर, शीला, दीपू, काका, मेसी, बग्गा के इलावा दो दर्जन के करीब हमलावरों ने उसपर तेजधार हथियारों से हमला किया। सूचना मिलते ही थाना नंबर सात की पुलिस मौके पर पहुंचकर 5 हमलावरों को तेज धार हथियारों सहित काबू कर लिया है, जबकि अन्य हमलावर भागने में सफल रहे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *