सड़क और रोड गली निर्माण में घटिया मैटेरियल पर ठेकेदार पर भड़की कौंसलर, कहा – बिल समेत पूरी रिपोर्ट दिखाएं

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

jasleen sethi

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के वार्ड नंबर 20 की पार्षद डॉ जसलीन सेठी ने बीएमसी चौक से नामदेव चौक तक दोनों तरफ की सर्विस लेन की रोड गलियों और मेनहोल के काम पर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। पार्षद सेठी ने रोड गलियों और मेनहोल के काम का मुआयना किया और ठेकेदार के काम पर नाराजगी जताई।

डॉक्टर सेठी ने स्मार्ट सिटी अधिकारियों से कहा है कि रोड गलियों की जांच की जाए और काम नियमानुसार होने पर ही इसका बिल को मंजूर किया जाए। सभी मेनहोल जो लुक और बजरी की परत के नीचे दब गए हैं उन्हें सड़क के लेवल तक उठाया जाए और उसके बाद जहां जहां सड़क खराब है वहां पर दोबारा लुक और बजरी डालकर सड़क ठीक की जाए।

डा. जसलीन सेठीने यह मांग भी की है कि रोड गलियों और मेनहोल को ऊपर करने के एस्टीमेट भी उन्हें दिखाए जाएं ताकि पता लग सके कि इस काम पर कितना पैसा खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि रोड गलियों के निर्माण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होने पाए।

बीएमसी चौक से डीसी आफिस तक रोड की जांच भी हो

नगर निगम की तरफ से बीएमसी चौक से लेकर डीसी कांप्लैक्स तक रोड बनाई गई है। कौंसलर ने आरोप लगाया है कि इस रोड खामियां हैं। उन्होंने कहा कि हर बारिश में यह रोड बह जाती है। इसलिए इसरोड को क्वालिटी युक्त मैटिरेयल से बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों पर इस पर पूरा ध्यान चाहिए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *