सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण के लिए और 22.91 करोड़ रुपए किए जारी: विजय इंदर सिंगला

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Vijay Inder Singla MINISTER

डेली संवाद, जालंधर
स्कूल शिक्षा मंत्री पंजाब श्री विजय इंदर सिंगला ने आज यहाँ कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में सर्वपक्षीय सुधार के लिए निरंतर काम कर रही है और अन्य सुधारों और नई पहलकदमियों के अलावा सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण भी करवाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने हाई और सीनियर सेकंडरी सरकारी स्कूलों के मूलभूत बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण के लिए हाल ही में 22.91 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

श्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि राज्य ने हाल ही में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में देश की पी.जी.आई. रैंकिंग में 1000 में से 929 अंक प्राप्त करके चोटी का स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार और समूचा शिक्षा विभाग इस क्षेत्र में राज्य के अव्वल दर्जे को बरकरार रखने के लिए वचनबद्ध है और सम्बन्धित क्षेत्रों में ज़रुरी सुधारों के लिए काम करना शुरू कर दिया है।

नियमत अंतराल पर अनुदान जारी किया जाता रहा

श्री सिंगला ने कहा, ‘‘यह पहली दफ़ा नहीं है कि जब कांग्रेस सरकार ने स्कूलों के सर्वपक्षीय विकास के लिए अनुदान जारी किया है, क्योंकि हम सरकारी स्कूलों की माँगों के अनुसार नियमत अंतराल पर अनुदान जारी किया जाता रहा है।’’ कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खेल के साजो-सामान की खरीद, लैबोरेट्रियों के विकास, इन्टरनेट सेवाओं, पीने वाले पानी के प्रबंधों, बिजली खर्चों और स्कूलों में पड़े संपत्ति के रख-रखाव के लिए यह 22.91 करोड़ रुपए की अनुदान राशि मंज़ूर की गई है। उन्होंने कहा कि इस अनुदान का प्रयोग स्कूल की इमारत के रख-रखाव, पखाने बनाने और बुनियादी सुविधाओं में और सुधार करने के लिए भी किया जा सकता है।

मंत्री ने कहा कि अनुदान के पारदर्शी ढंग से प्रयोग के लिए जि़ला शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमृतसर जि़ले के लिए 152.25 लाख रुपए, बरनाला के लिए 56.25 लाख रुपए, बठिंडा के लिए 134 लाख रुपए, फरीदकोट के लिए 54 लाख रुपए, फ़तेहगढ़ साहिब के लिए 50 लाख रुपए, फाजिल्का के लिए 101.25 लाख रुपए, फिऱोज़पुर के लिए 79.25 लाख रुपए, गुरदासपुर के लिए 132.25 लाख रुपए, होशियारपुर के लिए 151 लाख रुपए दिए

करोड़ों रुपए का अनुदान

जालंधर के लिए 168.50 लाख रुपए, कपूरथला के लिए 71.75 लाख रुपए, लुधियाना के लिए 214.75 लाख रुपए, मानसा के लिए 86.50 लाख रुपए, मोगा के लिए 105.50 लाख रुपए, मोहाली के लिए 70.50 लाख रुपए, श्री मुक्तसर साहिब के लिए 94.50 लाख रुपए, नवांशहर के लिए 58.75 लाख रुपए, पठानकोट के लिए 55.50 लाख रुपए, पटियाला के लिए 139.25 लाख रुपए, रूपनगर के लिए 64.25 लाख रुपए, संगरूर के लिए 142.75 लाख रुपए और तरन तारन जि़ले के लिए 108.25 लाख रुपए का अनुदान जारी किया गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *