पंजाब खेल विभाग की डिजिटल पहल, राणा सोढी ने ‘खेलो पंजाब’ मोबाइल एप किया जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के खेल और युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज खेल विभाग और पंजाब राज्य के समूह खिलाड़ियों को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने के लिए विशेष मोबाइल एप की शुरुआत की। राणा सोढी ने बताया कि खेल विभाग के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि जब विभाग ने अपनी पहली मोबाइल एप लांच की है।

उन्होंने कहा कि ‘खेलो पंजाब’ नामक इस मोबाइल एप की शुरूआत से मौजूदा खिलाड़ी और उभरते खिलाड़ी अपनी आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे और अपने अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय/राज्य स्तर के मुकाबलेबाजों और लक्ष्यों की पहचान करने के अलावा अपनी दिलचस्पी वाला कोई भी खेल चुन सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह उद्यम खिलाड़ियों में मुकाबलों के लिए उत्साह को बढ़ाने में सहायता करेगा।

राणा सोढी ने कहा कि डिजिटल प्लेटफार्म के जरिये खिलाड़ी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित सभी कोचिंग सैंटरों और विंगों को ढूँढ सकेंगे। इस डिजीटाईजेशन से जिला खेल अफसरों/कोचों की हाज़िरी, समय की पाबंदी, बढ़िया खेल प्रदर्शन आदि की सभी गतिविधियों पर नज़र रखी जा सकेगी। राणा सोढी ने कहा कि राज्य सरकार रिहायशी विंगों के लिए डाइट मनी के तौर पर प्रति दिन प्रति खिलाड़ी 200 रुपए और डे स्कालर विंगों के लिए डाइट मनी के तौर पर प्रति खिलाड़ी को 100 रुपए प्रति दिन बड़ी रकम खर्च कर रही है। अब खेल विभाग के डिजिटल प्लेटफार्म के द्वारा इस स्कीम का वित्तीय और प्रशासनिक नियंत्रण आसान हो जायेगा।

राणा गुरमीत सिंह सोढी ने खेल विभाग के डायरैक्टर श्री डी.पी.एस. खरबन्दा के इस कदम की सराहना करते हुये कहा कि इस पहलकदमी को हकीकत बनाने के लिए उनकी तरफ से की गई कठोर मेहनत रंग लाई है। इसी दौरान डायरैक्टर श्री डी.पी.एस. खरबन्दा के बताया कि यह एप अगले कुछ दिनों में मोबाइल के ऐंडरायड और आई.ओ.एस. वर्जन से डाउनलोड की जा सकेगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *