डेली संवाद, जालंधर
अवैध तरीके से शऱाब बनाने की फैक्ट्री के विवाद और आरोपों का सामना कर रहे भाजपा नेता राजन अंगुराल की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। भाजपा नेता राजन अंंगुराल पर अब एक महिला ने प्रेस कांफ्रेंस कर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि राजन अंगुराल ने उसकी कार हड़प ली है और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
गुरु नानक नगर की रहने वाली मंजू बाला ने आज प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ये आरोप लगाए। मंजू बाला का आरोप है कि घासमंडी के रहने वाली शशि ठाकुर से उनके पति ने पैसे उधार लिए थे। लाकडाउन और कोरोना के कारण कामकाज ठप हो गया। जिससे पैसे वापस करने में देरी हो गई।
इस दौरान शशि ठाकुर की बेटी मीनू ने भाजपा नेता राजन अंगुराल से पैसे वापस करवाने की धमकी दी। साथ ही मीनू, राजन अंगुराल और उसके साथियों के साथ घर आकर गाड़ी उठा लिया। मंजू बाला का आरोप है कि राजन अंगुराल और उनके साथियों ने सादे पेपर पर साइन करवा लिया है। इस संबंध में राजन अंगुराल से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल स्विच आफ था।