डेली संवाद, जालंधर
युवा राष्ट्र निर्माण वाहिनी संस्था के अध्यक्ष एवं युवा नेता सुशील तिवारी जो कि काफी समय से नशे के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए लगातार मुहिम चला रहे हैं। नौजवानों को नशे से जागरूक कराने का यह प्रयास हर एक इंसान को अच्छा लग रहा है। सुशील तिवारी ने कई विभिन्न अभियान भी चलाए जिसमें उन्हें देश के कई नामी चेहरों का समर्थन भी मिला।
उन सभी अभियानों में से एक अभियान सबसे प्रसिद्ध हुआ जो कि नौजवानों को नशे से दूर कराने वाला अभियान रहा। इस अभियान को देखते हुए महान धावक मिल्खा सिंह ने सुशील तिवारी को अपने निवास स्थान चंडीगढ़ बुलाकर टिप्स दिए। मिल्खा सिंह जी से बात करते हुए सुशील तिवारी ने कहा कि हमारे देश के अधिकतर नौजवान युवा पीढ़ी नशे का शिकार हो चुके हैं उन को नशे से दूर कराने के लिए क्या किया जाना चाहिए तो मिल्खा सिंह जी ने नौजवानों के लिए कहा कि नौजवान भाई खेलकूद पर ध्यान दें। अपने देश समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करें।
मिल्खा सिंह एवं सुशील तिवारी की यह मुलाकात करीब 1 घंटे तक चली थी इस मुलाकात में मिल्खा सिंह जी ने सुशील तिवारी के द्वारा किए जा रहे नशे के प्रति युवाओं को जागरूक कराने के अभियान की प्रशंसा की और उन्हें सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में युवाओं की बहुत बड़ी महत्व है।