डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक राजिंदर बेरी ने लोगों को मास्क बांटकर कोरोना के प्रति जागरुक किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें, जिससे इस महामारी से बचा जा सके।
विधायक राजिंदर बेरी के साथ जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान बलदेव सिंह औऱ अन्य नेताओं ने शहर में लोगों को मास्क बांटा। विधायक बेरी ने कहा कि राहुल गांधी का जन्मदिन बड़े ही सादगी के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं औऱ कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर मास्क न लगाने वाले को जागरुक किया गया और उन्हें मास्क भेंट किया।
विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। सरकार ने इसके बचाव के लिए गाइडलाइन तय की है। सभी को इस गाइडलाइन के अनुसार मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मास्क लगाने के साथ दो गज की दूरी बहुत जरूरी है। इस मौके पर उनके साथ अंगद दत्ता, यशपाल सफरी, मुकेश कुमार, मनोज अटवाल, जतिंदर जोनी, अमन धन्नोवाली, सुधीर घु्गी, रविंदर रवि, हरजीत सिंह आदि शामिल थे।