पंजाब: जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों में मारपीट, गोलीबारी में एक की मौत, दो घायल

Daily Samvad
2 Min Read

shoot out

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में थाना सराय अमानत खां के गांव गहरी में भूमि विवाद में दो गुटों में गोलियां चल गई। इस गोलीबारी में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान रेशम सिंह के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सभी आरोपी फरार हैं।

डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है। गांव गहरी में रेशम सिंह का मनजिंदर सिंह से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में आरोपी मनजिंदर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोलियां चलाई।

गोली लगने से रेशम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। थाना सराय अमानत खां के प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। दरअसल, 8 कनाल जमीन बेचने के बाद उसका कब्जा नहीं दिया जा रहा था।

मनजिंदर सिंह कब्जा लेने के लिए उक्त जमीन पर हथियारबंद साथियों के पहुंचा। विवाद के दौरान मनजिंदर के गुट ने गोलियां चलाई। इस घटना में रेशम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जसवंत सिंह और मुल्तान सिंह घायल हो गए। केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *