Big Breaking: जालंधर में फायरिंग, पूर्व कौंसलर को लगी गोली, इलाके में फैली सनसनी

Daily Samvad
1 Min Read

shoot out

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। सूचना है कि जालंधर के गाजीगुल्ला इलाके में फायरिंग हुई है। इसमें एक पूर्व पार्षद घायल है, उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

रविवार दोपहर बाद शहर का गाजी गुल्ला चौक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। स्विफ्ट कार में सवार बदमाशों ने जिला कांग्रेस देहात के पूर्व प्रधान सुखमीत सिंह डिप्टी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई हैं।

जानकारी के मुताबिक गाजी गुल्ला में गोली चली है। इसमें पूर्व पार्षद सुखमीत सिंह डिप्टी गंभीर घायल हैं। आपको बता दे कि पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी जालंधर के अपहरण कांड में जेल भी जा चुके हैं।

मौके पर 8 से 10 राउंड से ज्यादा गोलियां चली हैं। घटना उस वक्त हुई जब सुखमीत सिंह डिप्टी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। गोलीबारी के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *