Big Breaking: जालंधर में बदमाशों ने कांग्रेस के पूर्व प्रधान को गोलियों से भूना, मौत

Daily Samvad
1 Min Read

Big news

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। सूचना है कि जालंधर के गाजीगुल्ला इलाके में 12 राउंड फायरिंग हुई है। इसमें पूर्व पार्षद और जिला कांग्रेस देहात के पूर्व प्रधान सुखमीत सिंह डिप्टी की मौत हो गई है।

रविवार दोपहर बाद शहर का गाजी गुल्ला चौक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। स्विफ्ट कार में सवार बदमाशों ने जिला कांग्रेस देहात के पूर्व प्रधान सुखमीत सिंह डिप्टी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई हैं।

जानकारी के मुताबिक गाजी गुल्ला में गोली चली है। इसमें पूर्व पार्षद सुखमीत सिंह डिप्टी की मौत हो गई। आपको बता दे कि पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी जालंधर के अपहरण कांड में जेल भी जा चुके थे।

मौके पर 8 से 10 राउंड से ज्यादा गोलियां चली हैं। घटना उस वक्त हुई जब सुखमीत सिंह डिप्टी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। गोलीबारी के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *