बेसहारा बच्चों से बोले योगी, मत करना चिंता मैं हूं ना

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोरोना से माता पिता दोनों को खोने वाले पांच बच्चों से गोरखनाथ मंदिर में मिले मुख्यमंत्री। प्यार दुलार कर दिया उपहार, कहा आपके साथ खड़ी है सरकार। बाल आश्रय गृह भी पहुंचे मुख्यमंत्री, हर बच्चे से की बात, गायत्री मंत्र सुन हुए प्रसन्न। दोनों जगहों पर सीएम नहीं, अभिभावक की भूमिका में दिखे योगी

डेली संवाद, गोरखपुर/लखनऊ
बच्चों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आत्मीयता ऐसी होती है कि मानों वह खुद उनके अभिभावक हों। बात अगर बेसहारा बच्चों की हो तो उनकी संजीदगी, बच्चों के प्रति निश्छल प्रेम, वहां मौजूद लोगों को भी भाव विभोर करने वाली होती है। सीएम योगी ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में कोरोना से माता पिता दोनों को खो चुके पांच बच्चों से मुलाकात की। वह जेल रोड पर स्थित एक बाल आशय गृह भी पहुंचे।

दोनों मुलाकातों में उन्होंने बेसहारा बच्चों को स्नेहिल आशीष दिया। बोले, माता पिता का न रहना बेहद दुखदायी है लेकिन चिंता मत करो, मैं हूं ना। बच्चों को प्यार दुलार के साथ उपहार देते हुए कहा, उनके साथ सरकार हर पल खड़ी है। शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जब कोरोना से माता पिता दोनों को खोने वाले जिले के पांच बच्चों से सीएम योगी मिले तो उन्हें देख उनकी आंखें नम हो गईं। माहौल बेहद भावुक था।

परवरिश से लेकर पढ़ाई तक सरकार की जिम्मेदारी

एक एक कर उन्होंने बच्चों को दुलारते हुए उनके साथ आए लीगल गार्जियन से बात की। अभिभावक की तरह सबको समझाया, खूब पढ़ने लिखने को प्रेरित किया। कहा कि तनिक भी घबराने की जरूरत नहीं है। उनके साथ सरकार खड़ी है। परवरिश से लेकर पढ़ाई तक सारा खर्च सरकार उठाएगी। बच्चे जब उनसे विदा लेने लगे तो उन्होंने सबको उपहार भी दिया।

शुक्रवार को बलिया और वाराणसी के दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री जेल रोड स्थित एशियन सहयोगी संस्था द्वारा संचालित बाल आश्रय गृह पर भी गए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद सभी बच्चों को दुलारा, उनका नाम पूछा। बच्चों ने जब सीएम योगी को गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र सुनाया तो वह प्रसन्न हो गए। एक मासूम बच्ची ने मुख्यमंत्री को अंग्रेजी का अल्फाबेट सुनाया। बच्चों ने उन्हें योग के बारे में भी बताया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *