Big News: आज से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को फ्री में लगेगा कोरोना का टीका, पढ़ें पूरी डिटेल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

corona vaccine

नई दिल्ली. देशभर में सोमवार से नई वैक्सीनेशन पॉलिसी (New Corona Vaccination Policy) लागू होने जा रही है. नई नीति में 18 से 44 उम्र वर्ग के लोग सीधे वैक्‍सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्‍सीन लगवा सकते हैं. पहले, 18 से 44 साल के लोगों को वैक्‍सीन लगवाने के लिए कोविन (CoWIN) पोर्टल से अपॉइंटमेंट लेने की जरूरत होती थी।

नई पॉलिसी के मुताबिक केंद्र और राज्य सरकारों के जरिए 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगेगी. अभी केंद्र 45 साल से नीचे के लोगों को वैक्सीन नहीं लगा रही थी. राज्य सरकारें और प्राइवेट अस्पताल लगा रहे थे।

नई पॉलिसी में स्पष्ट कहा गया है कि कोरोना वैक्सीनेशन के लिए निजी अस्पताल अब मनमानी कीमत नहीं वसूल पाएंगे. केंद्र ने निजी अस्पतालों में वैक्सीन की अधिकतम रेट तय कर दिया है. 780 कोविशील्ड की एक डोज के लिए देनी होगी. जबकि स्पुतनिक के लिए 1145 और कोवैक्सीन के लिए 1410 रुपए निजी अस्पताल ले सकेंगे।

वैक्सीन सप्लाई के लिए तय किया पैमाना

वैक्सीनेशन पॉलिसी में बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने टीके की सप्लाई के लिए भी कुछ पैमाने तय किए हैं, जिसमें राज्य की आबादी, कोरोना संक्रमण के फैलाव की स्थिति, वैक्सीनेशन प्रोग्राम की प्रोग्रेस और वैक्सीन की बर्बादी का ध्यान रखा जाएगा. 75 फीसदी टीका वैक्सीन निर्माता कंपनियों से केंद्र खरीदेगी और बाकी 25 फीसदी कम्पनियां निजी अस्पतालों को वैक्सीन बेच सकेंगी. सोमवार से केंद्र सरकार के अस्पतालों में भी 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू होगी।

माना जा रहा है कि नए नियम लागू होने पर वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ेगी, क्योंकि कई राज्यों की शिकायत थी कि उन्हें वैक्सीन कम मात्रा में मिल रही है. निर्माता कम्पनियों से वैक्सीन का कोटा नही मिल पा रहा था लेकिन अब केन्द्र वैक्सीन की खरीद से लेकर इसके वितरण की जिम्मेदारी सीधे केंद्र के पास होगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *