उत्तराखंड में कर्फ्यू में ढील, इस दिन से शुरू होगी चारधाम यात्रा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम होने के बाद अब सरकार ने कोविड कर्फ्यू में और ज्यादा ढील दे दी है। प्रदेश सरकार अधिक ढील के साथ कोविड कर्फ्यू को जारी रखेगी। शासकीय प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि प्रदेश में 22 जून सुबह छह बजे से 29 जून सुबह छह बजे तक कोविड कर्फ्यू जारी रहेगा। राज्य में प्रवेश के लिए निगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी।

बताया कि अब हफ्ते में पांच दिन दुकानें खुलेंगी। केवल शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रहेंगी। बता दें कि व्यापारी वर्ग भी पूरे सप्ताह बाजार खोलने की मांग कर रहा था। वहीं नगरीय क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू की व्यवस्था की जाएगी।

11 जुलाई से प्रदेश भर के लोगों के लिए खोल दी जाएगी चारधाम यात्रा

वहीं तीन जिलों के लिए चारधाम यात्रा भी शुरू की जाएगी। एक जुलाई से केवल तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लिए चारधाम यात्रा शुरू की जाएगी। 11 जुलाई से प्रदेश भर के लोगों के लिए चारधाम यात्रा खोल दी जाएगी।

चारधाम यात्रा के तहत एक जुलाई से बदरीनाथ धाम की यात्रा जनपद चमोली, केदारनाथ की यात्रा जनपद रुद्रप्रयाग और गंगोत्री-यमुनोत्री की यात्रा उत्तरकाशी जनपद के लोगों के खुलेगी। चारधाम यात्रा में आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर, रेपिड टेस्ट और एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट जरूरी होगी।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी दी

शनिवार को कोविड कर्फ्यू को लेकर गठित समिति की बैठक हुई थी। बैठक में समिति ने कोरोना की संक्रमण दर, जिलाधिकारियों से प्राप्त सुझाव और राज्य की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कर्फ्यू में और ढील देने का फैसला किया था। रविवार को इस संबंध में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी दी।

अब होटल और रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जाएंगे। होटल और रेस्टोरेंट रात दस बजे तक खोले जाएंगे। अभी होटलों व रेस्टोरेंट को केवल होम डिलीवरी के लिए किचन संचालित करने की ही अनुमति थी। इनमें लोगों का आना-जाना नहीं हो रहा है। इसी तरह सरकारी और निजी दफ्तरों में कर्मचारियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति को अनुमति दी गई है। आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *