हाई वोल्टेज ड्रामा: पति-पत्नी और ‘वो’ के बीच जालंधर में जबरदस्त हंगामा, पत्नी ने महिला कांस्टेबल पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
मकसूदां के अशोक नगर में एक महिला व लेडी पुलिस कांस्टेबल के बीच जमकर हंगामा हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि लेडी कांस्टेबल ने गलत तरीके से अपने घर में मेरे पति को रखा हुआ है। उसने मौके पर हंगामा किया और धमकी दी कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वो यहीं सुसाइड कर लेगी।

हालांकि बाद में अंदर से निकली लेडी कांस्टेबल ने कहा कि इसका पति मेरा भाई है और मैंने उसे राखी बांधी है। अगर भाई बहन के घर आता है तो इसमें क्या एतराज है?। पूरे मामले की जांच के बाद पुलिस भी वहां से लौट गई। महिला ने आरोप लगाया कि 3 साल से उसका पति लेडी कांस्टेबल के घर आता है। कांस्टेबल को पति की मौत के बाद उसकी जगह पुलिस में नौकरी मिली है। उसने कहा कि उसका पति अब भी उस महिला के साथ है।

लेडी कांस्टेबल के घर का दरवाजा खूब पीटा

उसने गुस्से में लेडी कांस्टेबल के घर का दरवाजा खूब पीटा। उसने कहा कि पति उसे कोई खर्च नहीं देता, उसकी 6 साल की बेटी है। कई बार पुलिस को शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मौके पर थाना डिवीजन एक की पुलिस भी पहुंच गई। करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद लेडी कांस्टेबल ने घर का दरवाजा खोला। महिला का आरोप था कि उसका पति अंदर ही है। हालांकि लेडी पुलिस अफसरों ने अंदर जांच की और दावा किया कि उसका पति अंदर नहीं था। पुलिस के सामने ही दोनों के बीच झड़प भी हुई।

लेडी कांस्टेबल का कहना था कि इसका पति उसका भाई है। इसलिए वह उससे मिलने आता है। वह भी छुपकर नहीं बल्कि मोहल्ले वालों के सामने आता है। महिला उस पर गलत इल्जाम लगा रही है। उसने कहा कि उसकी रात की ड्यूटी है, इसलिए दिन में अंदर आराम कर रही थी,इस वजह से दरवाजा नहीं खोला।

ASI बलजीत कौर ने कहा कि हमें अंदर कोई नहीं मिला। 2 साल पहले भी महिला की शिकायत आई थी तो उस वक्त समझौता हो गया था। उसके बाद उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली। हालांकि महिला जिद पर अड़ी रही कि उसका पति अगर इस लेडी कांस्टेबल के साथ रहना चाहता है तो उसे तलाक दे दे।

पंजाब में सिख चेहरे को CM बनाएगी AAP, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *