लाकडाउन का सकारात्मक उपयोग करते हुए MSR पर हुई बौद्धिक परिचर्चा, 11 वैश्विक बुद्धिजीवियों ने किया मार्गदर्शन

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ
वैश्विक महामारी ने समाज में बहुत बदलाव ला दिया हैं। MSR – एम.एस.आर. यानि माई सोशल रिस्पांसबिल्टी की विचार धारा भी उन बदलाव की एक कड़ी है। इस महामारी का सकारात्मक पहलू यह है कि लोग अपने और अपने परिवार के साथ समाज की दूसरी इकाई के बारे में अपना सामाजिक उत्तर दायित्व समझकर सोचनें और उनके समस्या के निदान के लिए पहल करने लगे है। जो स्वस्थ समाज के लिये सुखद संकेत है। उक्त विचार रजत सिनर्जी फाउंडेशन के सेक्रेटरी रजत मोहन पाठक ने वर्चुअल आयोजित 11 बौधिक परिचर्चाओं की श्रृंखला माई सोशल रिस्पांस बिल्टी (एम.एस.आर.) कैम्पेन के समापन के अवसर पर व्यक्त किये।

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने लोगों को बहुत ज्यादा मानसिक क्षति पहुँचाई हैं और उससे उभरने का तरीका सिर्फ मानसिक प्रेरणा ही हैं। एम.एस.आर. के ज़रिए 11 बुद्धिजीवी व्यक्तियों ने अपने अनुभव साझां किए और बताया कि अपने जीवन में विषम परिस्थितियों के बाद भी उन्होंने उपलब्धियो को अर्जित किया। इनमें से कई बुद्धिजीवीयां ने इस महामारी में किसी अपने को खोया था, उसके बाद भी वह लोगों को प्रेरणा बनकर आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित रहे हैं। यह एक प्रेरक प्रयास है, जिससे प्रेरित होकर कोई भी व्यक्ति अपना मानसिक एवं भौतिक विस्तार कर सकता हैं।

धर्म, संस्कृति, शिक्षा, कला की राजधानी वाराणसी से लोगों के सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर एक शुरूवात हुई। यह एम.एस.आर अंर्तराष्ट्रीय कैम्पेन एक बौद्धिक परिचर्चा है, जिसमे आयोजक रजत सिनर्जी फाउंडेशन द्वारा 11 विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धजीवियों को व्यक्तिगत वार्तालाप के लिए आमंत्रित किया गया। जिनसे रजत मोहन पाठक ने महामारी से प्रभावित आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भूत, भविष्य एवं वर्तमान पर परिचर्चा किया।

इन्होंने किया शिरकत

(1) सिद्धार्थ सत्पथी (लेखक, कहानीकार, कोच, पॉडकास्टर, ब्लॉगर, एक्सप्लोरर, एचआर प्रोफेशनल),
(2) हर्षवर्धन त्रिपाठी, (पत्रकार और मीडिया शिक्षक),
(3) स्वामी ओमा द अक्क (आध्यात्मिक गुरु),
(4) डॉ रामास्वामी नंदगोपाल (निदेशक एक्स.आई.एम.ई. कोच्चि, पूर्व निदेशक पीएसजी प्रबंधन संस्थान),
(5) मुकुल पुरोहित (मिस्टिक आर्ट रिट्रीट्स के सह-संस्थापक और निर्माता),
(6) सिद्धार्थ तिवारी (यूट्यूबर, 7लाख 23हजार सस्क्राईबर),
(7) डॉ गीता हेगड़े (डीन, बिजनेस स्कूल),
(8) विपुल कृष्णा नगर, (एसआर वीपी एवं राष्ट्रीय समाधान निदेशक मिर्ची ब्रेवरी),
(9) प्रवीण चतुर्वेदी (मूनलाइट पिक्चर्स के सीईओ एवं संस्थापक),
(10) डॉ.कुंवर साहनी (संस्थापक अरोमा वास्तु एवं काशी अकादमी फॉर होलिस्टिक इनोवेशन),
(11) श्रीनिवास बी.वी. (अध्यक्ष, भारतीय युवा कांग्रेस)

अनुभवों को साझा किया

अतिथिजनों ने बीतें सामान्य एवं लाकडाउन के दिनों से अर्जित अनुभव को साझां करते हुए वर्तमान एवं भविष्य के हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि पहले लोग सरकार एवं प्रशासन पर पूरी तरह आश्रित रहने लगे थें, पर वही अब वैश्विक महामारी ने लोगों के सोच को बदल दिया है और वो अपनी क्षमतानुसार अपना ही नही अपने आसपास के लोगों के समस्याओं के निदान के लिए भी पहल करने से नही कतराते।

11 बौद्धिक परिचर्चा की श्रृंखला का सजीव प्रसारण एवं विडियों को 30 से अधिक सोशल मिडिया प्लेटफार्मस के माध्यम से 22 मिलियन से अधिक लोगों तक पहुंचाया गया। वही एक हजार से अधिक श्रोताओं ने शेयर किया। जिससे इस परिचर्चा को सुनने वाले हर व्यक्ति की अपनी चेतना जागृत हो और वो अपने व्यक्तिगत एवं सामाजिक दायित्व के बारे आत्ममंथन कर सके। वही भारत, आस्ट्रेलिया, जापान, हांगकांग, श्रीलंका, यूएई, कनाडा सहित देश विदेश के कई शहरों से बौधिक परिचर्चा का हिस्सा बनें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *