Big News: पंजाब में शिअद व बसपा को बड़ा झटका, कई दिग्गज किसान नेताओं ने ज्वाइन किया BJP

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी की किसान हितैषी नीतियों तथा पंजाब में मज़बूत जनाधार को देखते हुए शिरोमणि अकाली दल के किसान विंग तथा बहुजन समाज पार्टी के किसान विंग के कई दिग्गज नेताओं ने अपने साथियों सहित खुद आगे बढ़ कर भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में मालवा क्षेत्र के इन सभी लोगों ने भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय भाजपा उपाध्यक्ष तथा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल के संगठन प्रभारी सौदान सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर, राष्ट्रीय भाजपा महासचिव तरुण चुघ, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तथा प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता इक़बाल सिंह लालपुरा, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

जीवन गुप्ता ने नए शामिल हुए सदस्यों को शुभकामनाएं दी

जीवन गुप्ता ने नए शामिल हुए सदस्यों को शुभकामनाएं दी व इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में शिरोमणि अकाली दल के इंटेकचुअल किसान मंच के महासचिव एडवोकेट निर्मलजीत सिंह, शिअद के पटियाला के महासचिव तथा किसान सुरजीत सिंह, शिअद के पूर्व सर्किल अध्यक्ष व किसान नेता हरनेक सिंह देवीगढ़, बहुजन समाज पार्टी के पटियाला के पूर्व अध्यक्ष व किसान नेता बलबीर सिंह कैंथ व उनके साथी हैं।

गुप्ता  ने कहाकि फतेहगढ़ साहिब के तबलीगी समाज के जिला इंचार्ज अमीर साहिब शबीर खान, इमाम साहिब मोहम्मद दिल सफर, ताज मोहम्मद, अनवर खान, समीर खान भी अपने साथियों सहित शामिल हुए हैं। जीवन गुप्ता ने कहाकि यह सभी भाजपा की किसान हितैषी तथा जन हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।

लोगों को जागरूक कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगें

उन्होंने कहाकि इन्हें पार्टी में बनता पूरा मान-सम्मान दिया जायेगा। यह सभी केंद्र सरकार की नीतियों तथा पार्टी की विचारधारा से अपने-अपने इलाके के लोगों को जागरूक कर संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगें। उधर नए शामिल हुए सभी सदस्यों ने पार्टी लीडरशिप को उन पर जताए भरोसे पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का भरोसा दिया तथा केंद्र सरकार की नीतियों तथा पार्टी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचा कर संगठन को और मजबूत करने का भी भरोसा दिलाया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *