Big News: केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश को किसानों ने घेरा, जबरदस्त प्रदर्शन, बिना प्रेस कांफ्रेंस के ही लौटे

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश को आज होशियारपुर में किसानों का जबरदस्त विरोध झेलना पड़ा। संसदीय क्षेत्र होशियारपुर में प्रेस कांफ्रेंस करने के लिए पहुंचे सोम प्रकाश को किसानों के एक संगठन ने घेर लिया। जिससे वे बिना प्रेस कांफ्रेंस किए लौट गए।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश होशियारपुर के रेस्ट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी। सोम प्रकाश रेस्ट हाउस जा ही रहे थे कि रास्ते में किसानों के एक दल ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुुंचा। पुलिस ने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसान नहीं माने। भारी विरोध के चलते केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश को बिना प्रेस कांफ्रेंस के ही लौटना पड़ा। आपको बता दें कि किसानी बिल को लेकर पंजाब भर में भाजपा नेताओं का घेराव किया जा रहा है।

कबीर जयंती के मौके पर जालंधर के लोगों को CM अमरिंदर सिंह ने दी बड़ी सौगात

https://www.youtube.com/watch?v=FiRyOWr_MU0















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *