Big News: चाकू से गोदकर पार्षद की सरेआम हत्या, घर के सामने ही बदमाशों ने 17 बार मारे चाकू

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरु। भाजपा की पूर्व पार्षद की सरेआम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस वारदात को बाइक सवार बदमाशों ने उनके ही घर के सामने अंजाम दिया। पुलिस का अनुमान है कि हत्या की वजह रंजिश हो सकती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, वृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की पूर्व भाजपा पार्षद रेखा कादिरेश (46) की गुरुवार (24 जून) को कॉटनपेट में उनके घर के सामने हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद रेखा कादिरेश को केंपे गौड़ा आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

ऐसे अंजाम दी गई वारदात

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एस मुरुगन ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे रेखा फूड किट बांट रही थीं। उस दौरान दो मोटरसाइकिलों पर कुछ युवक आए। उन्होंने धारदार हथियार से रेखा पर 17 बार वार किए, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गईं। पुलिस का कहना है कि हमारी जांच चल रही है। जल्द ही हम अपराधियों को गिरफ्तार कर लेंगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्व पार्षद के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों का मुंह दूसरी दिशा में कर दिया गया था, जिससे वहां होने वाली किसी घटना को कैमरे में कैद नहीं किया जा सके।

बताया जा रहा है कि सात फरवरी 2018 को दो युवकों ने रेखा के पति कादिरेश की हत्या कर दी थी। हालांकि, हमलावरों ने बाद में आत्मसमर्पण भी कर दिया था। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, रेखा ने 2015-20 के दौरान एक बार चलवाडिपल्या वॉर्ड का प्रतिनिधित्व किया था। रेखा की हत्या पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमलपंत से बात की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उनके पति की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। अब उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। हम कड़ी कार्रवाई करेंगे और 24 घंटे के अंदर हत्यारों को गिरफ्तार करेंगे।

वारदात के बाद गरमाई राजनीति

इस घटना से भाजपा नेता और पूर्व पार्षद एनआर रमेश ने चामराजपेट में कानून व्यवस्था न होने का आरोप लगाया, जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई। बता दें कि चामराजपेट का प्रतिनिधित्व कांग्रेस विधायक बीजेड जमीर अहमद खान करते हैं। रमेश ने कहा बताया कि पार्टी ने रेखा को आगामी बीबीएमपी चुनाव में दोबारा उतारने का फैसला किया था।

रमेश के आरोप पर जमीर अहमद खान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक बात है कि ऐसे आरोप लगाए गए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘यह भाजपा सरकार की विफलता है, जो इस हत्या को रोक नहीं पाई। रेखा मेरी बहन जैसी थी। भले ही वह भिन्न राजनीतिक दल की रही हों, लेकिन हम परिवार की तरह थे, क्योंकि हम अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करते थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *