किसानों का हल्ला बोल LIVE: चंडीगढ़ और मोहाली में जबरदस्त टकराव, पुलिस ने किसानों पर पानी की बौछारें की, कईयों की पगड़ी उछली, राजभवन पहुंचने के लिए बेरिकेट्स तोड़े

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली/पंचकूला
कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन को सात माह पूर्ण होने पर किसान संगठनों के आह्वान पर आज पंजाब व हरियाणा के किसान अपने-अपने राज्यपालों को ज्ञापन सौंपने के लिए राजभवन की ओर कूच कर रहे हैं। पंजाब के किसान मोहाली के रास्ते चंडीगढ़ की सीमा में प्रवेश कर गए।

किसानों ने आठ और नौ चौक के बीच में लगाई गई बसों को भी हटाकर बैरिकेड तोड़ दिया और वह राजभवन की तरफ बढ़ने लगे। लेकिन, पुलिस किसी भी तरह से उन्हें कंट्रोल नहीं कर पा रही है। मोहाली बैरियर से पैदल चलकर 8 और 9 चौक पर पहुंचे किसान भी थके हुए लग रहे हैं।

बार्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

किसान चंडीगढ़ में एंटर न हो सकें इसके लिए मोहाली बार्डर व पंचकूला में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। लेकिन, किसानों की संख्या को देखते हुए इंतजाम नाकाफी साबित हुए। पंचकूला में किसानों व पुलिस के बीच टकराव हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिकेट्स को उखाड़ फेंका। किसान प्रदर्शनकारी आगे बढ़े। मोहाली में भी पुलिस बेरिकेट्स को तोड़कर किसान चंडीगढ़ में एंटर हो गए और राजभवन के नजदीक तक पहुंच गए।

पंचकूला में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने कूच किया। चंडीगढ़ में हरियाणा के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए किसान जा रहे हैं। पंचकूला पुलिस ने घग्गर नदी के पुल के पास हैवी बेरीगेटिंग कर किसानों को रोकने की की कोशिश, लेकिन पुलिस नाकाम रही। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बैरिगेट्स के साथ सीमेंट की बीम भी लगाई थी। पंचकूला में एडीसी टू गवर्नर खुद मौके पर आकर ज्ञापन लेने पहुंचे। उन्होंने पंचकूला-चंडीगढ़ बार्डर पर आकर ज्ञापन लिया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की अध्यक्षता में किसानों ने कूच किया।

पुलिस ने चलाई पानी की बौछारें

मोहाली से चंडीगढ़ में एंटर हो रहे किसानों पर चंडीगढ़ पुलिस ने पानी की बौछारें चलाई, लेकिन किसान आगे बढ़ते रहे। किसानों का कहना है कि वह शांतिपूर्ण मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने पानी की बौछारें चलाई, इससे कई लोगों की पगड़ियां उछल गई। संयुक्त किसान मोर्चा के हरविंदर सिंह लखोवाल ने कहा कि किसान पिछले दस दिन से कह रहे थे कि हमारा मार्च शांतिपूर्ण है। हम राष्ट्रपति के नाम राज्यपान को यादगारी पत्र देने जा रहे हैं।

चंडीगढ़ में किसानों का हल्ला बोल, पुलिस ने पानी की बौछारें की, कईयों की पगड़ी उछली, देखें LIVE

https://youtu.be/bcZ00fs8Q0M



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *