पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से की अपील, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

amrinder singh

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गुरदासपुर जि़ले में डल्ला गोरियाँ में सैनिक स्कूल स्थापित करने के लिए किए गए समझौता पत्र (एम.ओ.ए.) को तुरंत मंज़ूरी देने और बठिंडा में तीसरे सैनिक स्कूल को भी मंज़ूरी देने की अपील की है। केंद्रीय रक्षा मंत्री को लिखे एक पत्र में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय मंत्रालय से मंज़ूरी पत्र प्राप्त होते ही तीसरे सैनिक स्कूल के लिए एम.ओ.ए. पर हस्ताक्षर करेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने पंजाब के दूसरे सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए डल्ला गोरियाँ (जि़ला गुरदासपुर) में 40 एकड़ ज़मीन पहले ही आवंटित कर दी है और समझौता पत्र पर दस्तख़त करके इसको रक्षा मंत्रालय में पूर्व सैनिक कल्याण विभाग को सौंपा जा चुका है। हालाँकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी राय के मुताबिक पंजाबी नौजवानों की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए यह भी काफ़ी नहीं है।
मालवा, दोआबा और माझा क्षेत्र जो राज्य की प्राकृतिक तौर पर भौगोलिक बाँट हैं, में कम-से-कम एक सैनिक स्कूल की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह यह महसूस करते हैं कि बठिंडा में तीसरा सैनिक स्कूल इस ज़रूरत को उचित रूप में पूरा कर सकता है।

सैनिक स्कूल प्रतिष्ठित संस्थान हैं

मुख्यमंत्री ने बताया कि सैनिक स्कूल प्रतिष्ठित संस्थान हैं, जिन्होंने देश भर में बच्चों को शिक्षा मुहैया करवाने में उच्च मानक को निरंतर बरकरार रखा है। उन्होंने कहा कि बहुत सालों से यह स्कूल नौजवानों को जि़म्मेदार नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाते आए हैं और इन स्कूलों से तालीम हासिल करने वाले विद्यार्थी आज सशस्त्र सेनाओं में बहुत से प्रमुख पदों पर देश की सेवा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय में सैनिक स्कूल, कपूरथला ही पंजाब का एक सैनिक स्कूल है जो साल 1961 में स्थापित किया गया था। पंजाब के नौजवानों ने हमेशा ही फ़ौज में जाने और देश की सेवा करने के बेमिसाल जज़्बा प्रकट किया है, जिस कारण राज्य में और भी सैनिक स्कूल स्थापित किए जाने की तत्काल ज़रूरत है।

किसानों का हल्ला बोल, पुलिस ने पानी की बौछारें की, कईयों की पगड़ी उछली, देखें LIVE

https://youtu.be/bcZ00fs8Q0M



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *