पंजाब पुलिस ने जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से मनाया नशा विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
नशों के दुष्प्रभावों के बारे में सख़्त संदेश देने के लिए पंजाब पुलिस ने आज नशाखोरी और ग़ैर-कानूनी तस्करी विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य भर के सभी जिलों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां करवाईं। डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब दिनकर गुप्ता ने कहा कि नशों के विरुद्ध चल रही लड़ाई के हिस्से के तौर पर जहाँ राज्य पुलिस ने नशों की सप्लाई की चेन को तोडऩे के लिए शानदार सफलता हासिल की है, वहीं लोग खासकर राज्य के नौजवानों को नशों के दलदल में जाने से रोकने के लिए कोशिशें भी की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि नशाखोरी और ग़ैर-कानूनी तस्करी विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए पंजाब पुलिस ने 19 जून से 26 जून तक सभी जिलों में हफ़्ते भर के लिए जागरूकता मुहिम चलाई थी, जिसके अंतर्गत सी.पीज़/एस.एस.पीज़ ने लोगों को जागरूक करने के लिए अपने सम्बन्धित जिलों में नुक्कड़ नाटक, रक्तदान कैंप, साइकिल रैली, मैराथन और सैमीनार आदि समेत विभिन्न गतिविधियां करवाईं।

पंजाब पुलिस के प्रयासों की सराहना

डी.जी.पी. ने नशों के विरुद्ध लड़ाई में पंजाब पुलिस के प्रयासों की सराहना करने और अमृतसर में बरामद किए गए नशों को नष्ट करने की कार्यवाही की डिजिटल तौर पर शुरुआत करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद भी किया। डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने ‘नशों को कहो ना’ का संदेश देते हुए लोगों से अपील की कि वह किसी भी तरह के नशे से दूर रहें, क्योंकि नशों के आदी होने से उनकी जान भी जा सकती है।

उन्होंने राज्य के लोगों को किसी भी तरह की नशा तस्करी का पता लगने पर पंजाब पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 181 पर जानकारी साझा करके नशों के खि़लाफ़ लड़ाई में पंजाब पुलिस की मदद करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि एस.टी.एफ. समेत पंजाब पुलिस ने पिछले 4 सालों के दौरान 2100 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है। उन्होंने कहा कि एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन दर्ज मामलों की संख्या और एन.डी.पी.एस. के अंतर्गत दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी सम्बन्धी राष्ट्रीय स्तर के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि देश भर में से अकेले पंजाब में ही एन.डी.पी.एस. के 17 प्रतिशत से अधिक मामले दर्ज किए गए और इस एक्ट के अंतर्गत दोषियों को गिरफ्तार किया गया।

मिनी मैराथन का आयोजन किया गया

जिलों में करवाई गई विभिन्न गतिविधियों का विवरण देते हुए पुलिस विभाग के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि फतेहगढ़ साहिब में एक नशा विरोधी रैली और एक मिनी मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों और स्थानीय नौजवानों ने हिस्सा लेकर नशों के विरुद्ध जंग में अपनी एकजुटता प्रकट की। लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने नशों के खि़लाफ़ जागरूकता प्रोग्राम, सैमीनार, वैबिनार, साइकिल रैलियाँ, नुक्कड़ नाटक करवा कर नशों के विरुद्ध बहुपक्षीय पहुँच अपनाई और नशों के लिए दोषी पाए गए व्यक्तियों, घोषित अपराधियों, पैरोल और ज़मानत पर गए व्यक्तियों के खि़लाफ़ छापेमारी भी की गई।

पुलिस कमिश्नर अमृतसर द्वारा एक रोड शो, रूपनगर पुलिस द्वारा एक साइकिल रैली और क्रिकेट मैच, पठानकोट में नुक्कड़ नाटक और बटाला में मिनी मैराथन और रक्तदान कैंप लगाया गया। इसी तरह अमृतसर ग्रामीण में रोड शो और लोग जागरूकता मीटिंगों, तरन तारन में नुक्कड़ नाटक और रक्त दान कैंप और होशियारपुर में साइकिल रैली और मैराथन का आयोजन किया गया। इसके अलावा जालंधर कमिश्नरेट, श्री मुक्तसर साहिब, मानसा, जालंधर ग्रामीण, मोगा, पटियाला, संगरूर, एस.बी.एस. नगर, एस.ए.एस. नगर और बरनाला समेत विभिन्न जिलों में साइकिल रैलियाँ और जागरूकता सैमीनार भी करवाए गए।

कपूरथला पुलिस ने दो अति वांछित घोषित किए गए अपराधियों और नशा-तस्करों, जिनकी स्पैशल टास्क फोर्स को खोज थी, की गिरफ्तारी के साथ बड़ी सफलता हासिल की। जि़क्रयोग्य है कि सप्ताह भर चली इस मुहिम के अंतर्गत सभी जिलों के सी.पीज़/एसएसपीज़ ने नाकाबंदी और सर्च ऑपरेशन भी चलाए और कई नशा-तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए।

किसानों का हल्ला बोल, पुलिस ने पानी की बौछारें की, कईयों की पगड़ी उछली, देखें LIVE

https://youtu.be/bcZ00fs8Q0M



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *