ड्रीम ओवरसीज की धोखाधड़ी उजागर करने वाले तीन पत्रकारों को जान से मारने की धमकी, चंडीगढ़ की फ्राड क्वीन की जालंधर में इंट्री, दूसरी महिला के साथ फेसबुक लाइव होकर युवाओं को फांसने में जुटी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

fraud

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में दलाल और फ्राड ट्रेवल एजैंटों के गढ़ बन चुके जालंधर में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन कोई बड़ी कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिससे ठग ट्रेवल एजैंटों की मनमानी जारी है। चंडीगढ़ समेत मोहाली में फ्राड क्वीन के नाम से मशहूर तथाकथित वीजा एक्सपर्ट महिला ने जालंधर पुलिस के एक उच्च अधिकारी से सांठगांठ कर बस स्टैंड के पास ठगी का दफ्तर खोल दिया है। वहीं, खबर लिखे जाने से नाराज ड्रीम ओवरसीज के मालिक ने तीन पत्रकारों को जान से मारने से धमकी दी है।

जानकारी के मुताबिक जालंधर के पत्रकार अजीत सिंह बुलंद, अमन बग्गा और शिंदरपाल ने ड्रीम ओवरसीज़ द्वारा की जा रही धोखाधड़ी को लेकर जिला प्रशासन में शिकायत की थी। ये तीनों पत्रकार ड्रीम ओवरसीज द्वारा की जा रही धोखाधड़ी की खबरें लगातार प्रकाशित कर रहे थे। जिससे ड्रीम ओवरसीज़ के मालिक पर धोखाधड़ी का मामले दर्ज किया गया है।

ड्रीम ओवरसीज़ का मालिक ट्रैवल एजेंट रजिंदर सिंह खिंदा देर रात से फ़रार हो गया। पत्रकार अमन बग्गा, शिंदर पाल ओर अजीत सिंह बुलंद के मुताबिक राज खिंदा ने फ़ोन करके उन्हें जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, दो युवकों ने मुँह ढककर उनकी कार भी रोकी। जो पुलिस को शिकायत देने के बाद देर रात ड्रीम ओवरसीज़ के मालिक राज खिंदा ओर उनके दो साथियों पर मामला दर्ज कर दिया गया है।

चंडीगढ़ की फ्राड क्वीन का जालंधर में इंट्री

चंडीगढ़ और ट्राइसिटी में फ्राड क्वीन के नाम से मशहूर तथाकथित वीजा एक्सपर्ट महिला ने जालंधर के एक अन्य महिला के साथ मिलकर बस स्टैंड के पास ठगी की नई दुकान खोली है। हैरानी की बात को यह है कि उक्त फ्राड क्वीन पर 17 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। बावजूद इसके जालंधर के जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कुछ अधिकारियों से सांठगांठ कर इस फ्राड क्वीन ने बस स्टैंड के पास दफ्तर खोला है।

सबसे बड़ी बात तो यह है कि उक्त महिला फेसबुक पेज पर फिर से युवाओं को फंसाने का काम शुरू कर दी है।  चंडीगढ़ की इस फ्राड क्वीन का साथ जालंधर की एक महिला एजैंट दे रही है। यह महिला एजैंट एक ट्रेवल एजेंसी की मालकिन भी बताई जा रही है। बड़ी बात तो यह है कि चंडीगढ़ की फ्राड क्वीन जिस शख्स के लाइसेंस पर काम कर रही है, वह शख्त गायब है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *