कांग्रेस में कलह के बीच मचा तूफान, पूर्व मंत्री अश्वनी सेखड़ी को मनाने में जुटे दिग्गज, सेखड़ी से मिलेंगे राहुल गांधी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजनातिक पाला बदलने की खबर से कांग्रेस में तूफान मच गया है। अश्वनी सेखड़ी को रोकने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जुट गए हैं। राजकुमार वेरकी ने दावा किया है कि अश्वनी सेखड़ी अकाली दल नहीं ज्वाइन करेंगे। उन्होंने कहा कि अश्वनी सेखड़ी की हरीश रावत, सुनील जाखड़ से बात करवाई गई है। इसके साथ ही सेखड़ी की मुलाकात राहुल गांधी से करवाई जाएगी। आफको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज चल रहे अश्वनी सेखड़ी कल अकाली दल में शामिल होने वाले हैं।

पंजाब कांग्रेस अपने नाराज मंत्रियों और विधायकों को मनाने में जुटी ही थी कि पूर्व मंत्री अश्विनी सेखड़ी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सेखड़ी कांग्रेस का साथ छोड़कर अब अकाली दल ज्वाइन करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि अश्वनी सेखड़ी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाया था। सेखड़ी ने कहा था कि कैप्टन के पास पार्टी नेताओं से ही मिलने का समय नहीं है तो वे आम लोगों के कितने करीब होंगे? सेखड़ी ने पंजाब कांग्रेस की बैठक बुलाए जाने की मांग करते हुए कहा था कि कोरोना के हालात पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री ऑल पार्टी मीटिंग बुलाएं।

शहरी लोग और हिंदू इस समय खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं

उन्होंने आरोप लगाया था कि सूबे के शहरी लोग और हिंदू इस समय खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं, क्योंकि उनकी राज्य सरकार में कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। हिंदू लीडरशिप को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है। इस समय पंजाब के हालात ठीक नहीं है और गांव पूरी तरह कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। चंडीगढ़ में बैठकर पंजाब के सही हालात का पता नहीं लगाया जा सकता, इसलिए मुख्यमंत्री और उनकी टीम के नेताओं को गांव देहात और शहरों में जाना चाहिए।

सेखड़ी ने कहा था कि राज्य सरकार को कोरोना के खिलाफ जंग में सभी पार्टियों के साथ बैठकर रणनीति बनानी चाहिए। आपको बता दें कि बटाला विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे अश्विनी सेखड़ी 2002 में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में राज्य मंत्री बने थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में वे अकाली दल के लखबीर सिंह लोधीनंगल से 500 वोट से हार गए थे।

किसानों का हल्ला बोल, पुलिस ने पानी की बौछारें की, कईयों की पगड़ी उछली, देखें LIVE

https://youtu.be/bcZ00fs8Q0M



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *