Big Breaking: पंजाब में 1 लाख का ईनामी बदमाश गुरजोत सिंह गिरफ्तार, लाल किला हिंसा मामले में था वांटेड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला हिंसा के आरोप में वांछित गुरजोत सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने आज बताया कि गुरजोत सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है।

गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिला पर झंडा फहराने के आरोप में यह फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने गुरजोत की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। किसान आंदोलन के वक्त 26 जनवरी को लाल किला पर हुई हिंसा के मामले में बहुत से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि बहुत से आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर थे, वहीं अब पुलिस ने गुरजोत सिंह नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि गुरजोत सिंह को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि तीन कृषि कानून के विरोध में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकली थी। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में हिंसक झड़पें हुई थी। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने लाल किला पर धार्मिक झंडा लगा दिया था और इस मामले में गुरजोत को भी आरोपी बनाया गया था।

किसानों का हल्ला बोल, पुलिस ने पानी की बौछारें की, कईयों की पगड़ी उछली, देखें LIVE

https://youtu.be/bcZ00fs8Q0M



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *