कांग्रेस में कलह: दिल्ली में नवजोत सिद्धू की आज फाइनल पेशी, हो सकता है बड़ा फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार यानि आज नई दिल्ली में प्रियंका और राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी नवजोत सिद्धू के करीबी व्यक्तियों की तरफ से दी गई है। माना जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए सिद्धू को आलाकमान ने दोबारा बातचीत के लिए बुलाया है। इससे पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी दूसरी बार बातचीत के लिए बुलाया गया था।

उनकी बैठक आलाकमान की ओर से गठित तीन सदस्यीय समाधान समिति से ही हुई थी और वे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका और राहुल से नहीं मिले थे। बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों पंजाब के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर राज्य में पार्टी की राजनीतिक स्थिति और विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने वाले आवश्यक कदमों पर उनके विचार जान रहे हैं।

2019 में सिद्धू ने छोड़ी थी पंजाब कैबिनेट

कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने साल 2019 में पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू से स्थानीय निकाय विभाग छीन लिया था और उन्हें बिजली विभाग सौंपा था। इससे खफा सिद्धू ने दूसरे विभाग का कामकाज नहीं संभाला और बाद में अपना इस्तीफा भेज दिया था। मौजूदा समय में सिद्धू कोटकपूरा गोलीकांड और बेअदबी की घटना को लेकर पंजाब सरकार पर हमलावर हैं।

राहुल गांधी पंजाब में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ और राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा से भी मुलाकात कर चुके हैं। इस दौरान सुनील जाखड़ ने कहा था कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को कुछ गलत लोग सलाह दे रहे हैं। वहीं 25 जून को शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दूलो, विधायक लखवीर सिंह से भी राहुल गांधी ने मुलाकात कर पंजाब में पार्टी की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *