योगी सरकार 20 जून से बांटेगी 14.71 करोड़ लाभार्थियों को नि:शुल्‍क राशन

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

yogi adityanath

डेली संवाद, लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तीसरे चरण में अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को 15 जून तक नि:शुल्‍क खाद्यान्न वितरण कर रही है। वहीं, मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश सरकार की ओर से 20 जून से 14.79 करोड़ लाभार्थियों को तीन महीने का नि:शुल्‍क राशन का वितरण किया जाएगा। मुख्‍यमंत्री ने राशन वितरण को लेकर तैयारी के निर्देश अधिकारियों को जारी कर दिए हैं। मुख्‍यमंत्री ने कोविड प्रोटोकाल के तहत सरकारी राशन की दुकानों से टोकन सिस्‍टम के तहत राशन वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

यह इतने विशाल स्तर पर निशुल्क राशन वितरण का अपनी तरह का सबसे बड़ा अभियान होगा। खाद्य विभाग के अनुसार 15 जून तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रदेश के अन्त्योदय राशन कार्डधारक 1,30,07,969 तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक 13,41,77,983 कुल 14,71.85,952 (लगभग 14.71 करोड़ यूनिटो/लाभार्थियों) को राशन वितरण किया जाएगा। इसके बाद 20 जून से राज्‍य सरकार की ओर से लाभार्थियों को तीन महीने का राशन मुहैया कराया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने राज्‍य सरकार की ओर से गरीब व बेसहारा लोगों को दिए जाने वाले नि:शुल्‍क खाद्यान्न वितरण को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने कहा कि सरकार की ओर से दिए जाने वाले नि:शुल्‍क राशन वितरण में कोई भी पात्र लाभार्थी न छूटें। प्रदेश में 14.71 करोड़ यूनिटों पर 5 किलो प्रति यूनिट (तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल) खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। राज्‍य सरकार की ओर से दिए जाने वाले नि:शुल्‍क खाद्यान्न से दिहाड़ी मजूदर, पटरी दुकानदार, व ठेला लगाने वाले सैकड़ों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

दुकानों पर लागू होगा टोकन सिस्‍टम

कोविड प्रोटोकाल के तहत उचित दर की दुकानों पर राशन वितरण के दौरान टोकन सिस्‍टम लागू किया जाएगा। इसमें दुकान पर एक समय में 5 उपभोक्‍ता ही मौजूद रहेंगे। सोशल डिस्‍टेंसिंग बनाए रखने के लिए दो उपभोक्‍ताओं के बीच दो गज की दूरी बनाए रखी जाएगी। वहीं, ई पॉस से वितरण के दौरान दुकानों पर सेनीटाइजर, साबुन व पानी अनिवार्य रूप से रखना होगा। इसके उपयोग के बाद ही उपभोक्‍ता ई पॉस मशीन का प्रयोग करेगा। ज्ञातव्य है कि पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान भी योगी सरकार ने गरीबों के साथ साथ दूसरे प्रदेशों से आए प्रवासियों के लिए भी राशन की व्यवस्था की थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *