Big Breaking: पंजाब में बड़े बदलाव की तैयारी में सोनिया गांधी, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर प्रभारी तक होंगे नए, हरीश रावत की जगह ये होंगे प्रभारी, अध्यक्ष का नाम भी तय

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस की रार को थामने के लिए अब सीधे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कमान संभाल ली है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी की ओर से जल्दी ही पंजाब के नए कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के प्रभारी का ऐलान किया जा सकता है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बहुत अच्छे संबंध नहीं हैं।

इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू को भी साधने के लिए बदलाव किए जा सकते हैं। बता दें कि सोमवार से ही नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली में डटे हुए हैं। बुधवार को उन्होंने प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी और फिर शाम को राहुल गांधी के घर पर भी पहुंचे थे। दोनों नेताओं के बीच करीब सवा घंटे तक मुलाकात चली थी।

कांग्रेस सूत्रों का मानना है कि जल्दी ही सोनिया गांधी की ओर से पंजाब को लेकर बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। राज्य के प्रभारी के तौर पर काम कर रहे हरीश रावत को हटाया जा सकता है। इसकी वजह उत्तराखंड में भी अगले साल होने वाले चुनाव हैं। इस राज्य के वह सीएम रह चुके हैं और अब भी कांग्रेस पार्टी का राज्य में बड़ा चेहरा हैं।

जेपी अग्रवाल को पंजाब के प्रभारी की जिम्मेदारी दी जा सकती है

उनकी जगह पर जेपी अग्रवाल को पंजाब के प्रभारी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि अभी प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर कोई सहमति नहीं बन सकी है। इस पद के लिए नवजोत सिंह सिद्धू भी बैटिंग कर रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि उन्होंने डिप्टी सीएम के पद का ऑफर भी खारिज कर दिया है और इस पद पर अड़े हैं।

वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर सहमत नहीं हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि यह अहम जिम्मेदारी किसे मिलती है। सोनिया गांधी की ओर से प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कैंपेन कमिटी का भी ऐलान किया जा सकता है। बता दें कि पिछले दिनों राज्य के प्रभारी हरीश रावत ने कहा था कि सोनिया गांधी की ओर से 8 से 10 जुलाई तक पंजाब को लेकर किसी समाधान का ऐलान किया जा सकता है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *