Aamir Khan Divorce: आमिर खान और किरण राव का 15 साल बाद हुआ तलाक, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Aamir Khan Divorce: आमिर खान और किरण राव का 15 साल बाद हुआ तलाक, जाने वजह

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक लेने का ऐलान किया है. आमिर खान और किरण राव ने अपने तलाक की खबर को शेयर करते हुए एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है. आमिर और किरण के तलाक की खबर फैन्स के लिए बेहद शॉकिंग है. आमिर खान और किरण राव का एक बेटे आजाद है. ऐसे में सभी इस बात को जानने के लिए इच्छुक हैं कि तलाक के बाद इस बच्चे की कस्टडी किसके पास रहने वाली है. आमिर खान और किरण राव ने बेटे की कस्टडी की जिक्र अपने ज्वाइंट स्टेटमेंट में किया है.

आमिर और किरण ने 15 साल पहले शादी की थी. उन्होंने कहा कि हमारे कारोबारी रिश्ते बने रहेंगे. इसमें अलावा हम बच्चे का पालन पोषण भी साथ मिलकर करेंगे. आमिर और किरण के इस बयान से साफ है कि वो बेटे की ज्वाइंट कस्टजी रखने के सपोर्ट में हैं.

एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे

इसके साथ ही आपको बता दें कि आमिर खान और किरण राव ने अपने स्टेटमेंट में लिखा, “इन 15 खूबसूरत सालों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और खुशी को शेयर किया है. हमारा रिश्ता सिर्फ विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है. अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे. पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि सह-माता-पिता और परिवार के रूप में. हमने कुछ समय पहले अलग होने के फैसले पर निर्णय किया था. अब इस व्यवस्था को औपचारिक रूप देने में सहज महसूस कर रहे हैं.”

उन्होंने आगे लिखा, ‘हम दोनों अलग-अलग रहने के बावजूद अपने जीवन को एक विस्तारित परिवार की तरह शेयर करेंगे. हम अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित माता-पिता हैं, जिनका पालन-पोषण हम मिलकर करेंगे. हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं पर भी सहयोगी के रूप में काम करना जारी रखेंगे, जिनके बारे में हम दिल से परवाह करते हैं.

एक नए सफर की शुरुआत के रूप में देखेंगे

इस स्टेटमेंट में आगे कहा गया है, “हमारे रिश्ते में निरंतर समर्थन और समझ के लिए हमारे परिवारों और दोस्तों का बहुत-बहुत धन्यवाद जिनके बिना हम यह कदम लेने में इतना सुरक्षित महसूस नहीं करते. हम अपने शुभचिंतकों से शुभकामनाएं और आशीर्वाद की उम्मीद करते हैं और आशा करते हैं कि हमारी तरह आप इस तलाक को अंत की तरह नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत के रूप में देखेंगे. धन्यवाद और प्यार, किरण और आमिर.”

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *