पंजाब: इंडस्ट्रियल सिटी लुधियाना की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, टायर का कारखाना जलकर राख

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दीपक गुप्ता, डेली संवाद। लुधियाना
आरके रोड स्थित हिंदुस्तान टायर्स में तड़के आग लगी जिसकी वजह से फैक्ट्री में पड़ा सारा सामान व मशीनरी जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड सुबह से आग बुझाने में जुटी है लेकिन अभी तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के लिए अब तक 125 से ज्यादा फायर टेंडर इस्तेमाल कर लिए हैं। फैक्ट्री के अंदर टायर ट्यूब होने के कारण आग बुझाने में परेशानी हो रही है। अनुमान के मुताबिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि फैक्ट्री मालिक अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

फायर अफसर जसविंदर सिंह ने बताया कि सवा चार बजे उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली तो वह तुरंत तीन फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू की। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में रबड़ होने के कारण आग सुलगती गई और आग ने भयानक रूप धारण कर दिया। उन्होंने बताया कि जैसे जैसे आग फैलने लगी तो उन्होंने फायर टेंडर बुलाने शुरू किए।

फायर अफसर ने बताया कि लुधियाना के पांचों फायर सब स्टेशनों से फायर टेंडर बुलाए गए। उन्होंने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर पहले आग लगी। उसके बाद धीरे धीरे आग पहली मंजिल तक पहुंच गई। आग की वजह से मशीनें व सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया है। फायर कर्मी आग बुझाने की कोशिश करते रहे। वहीं दूसरी तरफ किरपाल नगर में भी एक होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लगी। वहां पर भी फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *