रेत खनन पर सुखबीर बादल का धावा, कांग्रेस MLA पर लगाया सनसनीखेज आरोप, कहा – अवैध रेत खनन में 1000 करोड़ रूपये की लूट

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रेत खनन पर सुखबीर बादल का धावा, कांग्रेस MLA पर लगाया सनसनीखेज आरोप, कहा - अवैध रेत खनन में 1000 करोड़ रूपये की लूट

डेली संवाद, मुकेरियां
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और खनन विभाग के मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया से कहा है कि वे खुलासा करें कि किन नियमों के तहत रेत निकालने के लिए 200 फुट तक खुदाई की अनुमति दी गई है, जिसमें कई गांवों की जमीन शामिल है, में रेत माफिया तथा जिला पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत ने क्षेत्र को तबाह कर दिया है।

सरदार सुखबीर सिंह बादल धीमान, सेंधवाल तथा ब्रींगली गांवों में खनन माफिया द्वारा खाइयां खोदे जाने के कारण वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध होने के कारण कई किलोमीटर तक पैदा चलना पड़ा। सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि ‘इस तरह के हथकंडे शिरोमणी अकाली दल को रेत माफिया को उजागर करने से नही रोक सकते, जिनके सिरे मुख्यमंत्री तथा आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) तक पहुंच हैं।

माफिया ने दस गांवों को तबाह करके रख दिया

उन्होंने खुलासा किया कि भले ही यहां माफिया ने दस गांवों को तबाह करके रख दिया है, फिर भी सरकार को उनकी चिंता नही है। ‘आज भी स्थानीय पुलिस ने अवैध रेत माफिया को पहले ही उनकी यात्रा के बारे में सूचित कर उन्हे भागने का अवसर प्रदान किया’। उन्होने कहा कि माफिया ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम उस जगह तक न पहुंचे, जहां अवैध खनन किया जा रहा है, वहां खाइयां खोदी हुई थी। यहां तक कि उन्होने कच्ची सड़क खोदकर क्षेत्र से बाहर निकलने से रोकने की कोशिश की’।

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भले ही नियमों में दस फीट तक तक अनुमति दी हुई है, लेकिन रेत माफिया ने
200 फूट तक खुदाई की गई है, जिसके कारण जमीन के रिसाव के कारण एक झील भी बन गई है। मौके पर इकटठे हुए एनजीओज् तथा ग्रामीणों ने खुलासा किया क स्थानीय विधायक इंदूबाला व पुलिस व खनन विभाग की सक्रिय मिलीभगत से कांग्रेस विधायक दर्शन बराड़ के बेटे गुरजंट सिंह द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। उन्होने जिक्र किया कि एसएसपी नवजोत सिंह महल माफिया को सरंक्षण प्रदान कर रहे हैं।

25 एकड़ की जमीन माफिया द्वारा अवैध रूप से खोदी है

सरदार बादल ने गुरु नानक वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष कृपाल सिंह गेरा से बातचीत करते हुए कहा कि सोसायटी काफी समय से माफिया के खिलाफ शिकायत कर रही है, परंतु स्थानीय पुलिस तथा प्रशासन ने इनके खिलाफ कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने खुलासा किया कि अवैध खनन के कारण उनकी जमीन तबाह हो गई है, यहां तक कि कच्ची सड़क जो एक गांव से दूसरे गांव में लगती थी को भी खत्म कर दिया गया है। एक शिकायतकर्ता बीबी सुरिंदर कौर ने खुलासा किया कि उनकी 25 एकड़ की जमीन माफिया द्वारा अवैध रूप से खोदी है।

स्थानीय ट्रक ड्राइवरों के साथ साथ पड़ोसी हिमाचल प्रदेश से भी लोग माफिया के खिलाफ शिकायत की कि माफिया उनसे ‘ गुंडा टैक्स’ वसूल कर रहा है। हिमाचल के आॅपरेटरों ने कहा कि इस तथ्य के बावजूद कि यह मामला हिमाचल के मुख्यमंत्री ने उठाया था, इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई, कि उनसे हिमाचल से पंजाब में रेत लाने के लिए प्रति ट्रक 10 हजार रूपये गुंडा टैक्स वसूला जाता है।

शिरोमणी अकाली दल माफिया का विरोध करता रहेगा

इस अवसर पर सरदार सुखबीर सिंह बादल के साथ पूर्व मंत्री सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया तथा युवा नेता सर्बजोत सिंह साबी भी साथ आए थे, ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल माफिया का विरोध करता रहेगा तथा यह अपने नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद भी घूटने नही टेकेगा।

उन्होंने कहा कि जब उन्होने दो दिन पहले ब्यास में अवैध खनन का पर्दाफाश किया तो सचिव,माइनिंग सर्वजीत सिंह ने इस गतिविधि को उचित ठहराने की कोशिश की थी। ‘ मैं जानना चाहता हूं कि क्या सचिव के साथ साथ साथ खनन विभाग इस 200 फीट की खुदाई को जायज ठहराएगा’। कांग्रेस सरकार ने अकेले अवैध रेत खनन में 1000 करोड़ रूपये की लूट की है, कहते हुए सरदार बादल ने कहा कि ‘ एक बार शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनते ही हम यह राशि वसूल करेंगे तथा दोषी के खिलाफ मामला दर्ज करेंगें ’।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *