जालंधर की ये कालोनियां अवैध हैं, इसमें भूल कर भी न खरीदें प्लाट और मकान, नहीं तो ठगे जाओगे, पढ़ें अवैध कालोनियों की लिस्ट

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

illegal colony

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर नगर निगम ने शहर के भीतर और बाहर 29 कालोनियों को अवैध घोषित किया है। साथ ही कहा है कि इन अवैध कालोनियों में भूलकर भी प्लाट व मकान न खरीदें, नहीं तो आप ठगे जाएंगे। इन कालोनियों के खिलाफ नगर निगम बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। ये कालोनियां अकाली, कांग्रेस के नेताओं की मिलीभगत से कालोनाइजर ने काट दी है।

जालंधर की इन अवैध कालोनियों में भूलकर भी न खरीदें प्लाट। नहीं तो आपके खून-पसीने की कमाई डूब जाएगी। इन कालोनियों पर एक्शन लेने के लिए नगर निगम के कमिश्नर करुणेश शर्मा ने आदेश दिया है। यही नहीं निगम ने इन सभी अवैध कालोनियो को पानी सीवरेज तथा नक्शा न पास करने के लिए भी पाबंदी लगा दी है।

इन कालोनियों में भूलकर न लें प्लाट, ये अवैध हैं

  • लाल मंदिर के पास, अमन नगर
  • लम्मा पिंड-कोटला रोड के बीच
  • हरगोबिंद नगर, जमशेर रोड
  • मोहन विहार के नजदीक
  • न्यू माॅडल हाउस नजदीक
  • ओल्ड फगवाड़ा रोड
  • सलेमपुर मुसलमाना
  • पटेल नगर के पास
  • जीव शेल्टर के पास, अमन नगर
  • गुग्गा जाहिर पीर मंदिर के पास, पटेल नगर
  • शिवाजी नगर
  • दीप नगर के पीछे
  • काला संघियां रोड 66 केवी ग्रिड के पीछे
  • बड़िंग में राम नगर
  • सुुभाना के पास
  • इंडियन आयल डिपो के पास
  • गुलमोहर सिटी की बैकसाइड पर
  • धालीवाल कादियां में
  • बड़िंग गांव में
  • शेखे गांव में पुल के किनारे
  • कबीर नगर में मंड पैलेस इलाके में
  • नंदनपुर गांव के अंदर
  • खुरला किंगरा में
  • पठानकोट चौक से अमृतसर की तरफ ब्रास कंपनी के पास
  • राज नगर के कबीर एवेन्यू में
  • कालिया काॅलोनी-2 में पार्क वुड शाॅप के पास
  • ट्रांसपोर्ट नगर से बुलंदपुर को जाते हुए

अगर मकान व प्लाट खरीदा तो आप भी होगी एफआईआर

नगर निगम के कमिश्नर करुणेश शर्मा ने एसटीपी और एमटीपी को आदेश जारी करते हुए कहा कि इन कालोनियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इन के कालोनाइजरों और प्लाट व मकान खरीदने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बाद कालोनाइजरों में हड़कंप मच गया है।

बस्तियात इलाके में अवैध कालोनी 

निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा जहां इन अवैध कालोनियों की लिस्ट जारी कर कार्ऱवाई की बात कही है. वहीं बस्तियात इलाके में कई अवैध कालोनियों कटने को तैयार हैं। यहां गंदे नाले को जाती रोड पर एक गैस एजैंसी के सामने खेत में कालोनी काटने की तैयारी की गई है। सबसे ज्यादा अवैध कालोनियां बस्तियात इलाके में कट रही हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *