Big Breaking: पंजाब में AAP के सांसद और विधायकों समेत 200 नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

fir police

चंडीगढ़। बिजली संकट पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के फार्म हाउस का घेराव करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भगवंत मान, हरपाल सिंह चीमा और विधायकों सहित 200 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी सतिंदर सिंह के आदेश पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत यह मुकदमा मुल्लांपुर थाने में दर्ज किया गया है। एक माह में यह दूसरी बार है जब मोहाली में प्रदर्शन करने पहुंचे आम आदमी पार्टी नेताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

बिजली संकट को लेकर मुख्यमंत्री के फार्म हाउस का घेराव करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ताओं व नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान, नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा व चार विधायकों सहित 200 नेताओं व कार्यकर्त्ताओं के खिलाफ मुल्लांपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी के आदेश पर आईपीसी की धारा 188 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धारा 51ए के तहत 23 लोगों को नामजद करते हुए कुल 200 लोगों के खिलाफ कोरोना नियमों का पालन न करने के लिए मुकदमा दर्ज किया।

वहीं, एक महीने में यह दूसरी बार है जब कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं सहित 200 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इससे पहले 7 जून को स्वास्थ्य मंत्री के विरोध में जमा हुए आप नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर मोहाली में मुकदमा दर्ज हुआ था।

इन नेताओं का नामजद

पुलिस ने 23 लोगों को नामजद किया है। जिनमें प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान, नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा, बरनाला से विधायक मीत हायर, निहालसिंह वाला से विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, महलकलां से विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी, जैतो से विधायक मास्टर बलदेव सिंह के अलावा खरड़ के हलका इंचार्ज नरिंदर सिंह शेरगिल, मोहाली के प्रधान परमिंदर सिंह गोल्डी, डॉक्टर विंग के संयुक्त सचिव डॉ. सन्नी सिंह आहलुवालिया, मोहाली के पूर्व वाइस प्रधान जगदेव सिंह मलोया, मोहाली यूथ विंग के वाइस प्रधान अमनदीप सिंह रॉकी का नाम शामिल है।

इसके साथ ही एक्स सर्विस मैन विंग के प्रधान गुरिंदर सिंह कैरों, मोहाली के पूर्व प्रधान हरीश कौशल, कैशियर गुरमेल सिंह काहलों, अमृतसर के ब्लॉक प्रधान सतवीर सिंह संधु, लुधियाना के जिला प्रधान परमबंस सिंह, हल्का डेराबस्सी के प्रधान नवजोत सिंह सैनी, हल्का खन्ना के प्रधान हरदीप सिंह मांगट, संगरूर जिला लीगल सेल के प्रधान सतविंदर सिंह सोही, राज्य सचिव गगनदीप सिंह चढ्डा, अल्पसंख्यक विंग के प्रधान जमील रहमान, फतेहगढ़ साहिब के गुरविंदर सिंह ढिल्लों सहित 200 लोगों के खिलाफ डिजास्टर मैनजमेंट एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *