प्रदेश ने दी कोरोना को मात, यूपी में ट्रिपल टी रणनीति के दिखे सकारात्मक परिणाम

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

yogi corona

डेली संवाद, लखनऊ
प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर तेजी से काबू पाते हुए योगी सरकार ने अस्‍पतालों को चिकित्‍सीय सुविधाओं से लैस किया है। पहले जहां प्रदेश में ऑक्‍सीजन प्‍लांट, बेडस, एंबुलेंस, वेंटिलेटर, मेडिकल कॉलेजों की संख्‍या न्‍यूनतम स्‍तर पर थी वहीं योगी सरकार ने कोरोना महामारी को नियंत्रित करते हुए प्रदेश में कम समय में चिकित्‍सीय सुविधाओं का तेजी से विस्‍तार किया।

ट्रिपल टी की रणनीत‍ि के अनुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर पर लगाम लगाते हुए सरकार ने संभावित तीसरी लहर से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में महज 128 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए इस दौरान 305 लोगों ने कोरोना को मात दी है। प्रदेश में अब केवल 2264 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

पांच करोड़ 88 लाख से अधिक कोरोना की जांचें

प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 88 लाख से अधिक कोरोना की जांचें की गई। इसके साथ ही युद्धस्‍तर पर टीकाकरण किया गया जिसके सकारात्‍मक परिणाम सभी को देखने मिले। प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर अब 98.5 फीसद पहुंच गया है। कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस को लेकर सरकार ने पुख्‍ता रणनीति के अनुसार काम कर रही है।

अब तक प्रदेश में लिए गए एक भी सैंपल में डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद प्रदेश में डेल्टा प्लस संक्रमण वाले राज्यों से आने वाले लोगों की निगरानी और टेस्टिंग तेजी से की जा रही है। दूसरे राज्यों से सटे जिलों में जीनोम सिक्वेंसिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बता दें कि लखनऊ के केजीएमयू और वाराणसी के बीएचयू में जीनोम सिक्वेंसिंग की जा रही है।

यूपी में दी गई एक करोड़ से अधिक वैक्‍सिनेशन की डोज

‘सबका साथ, सबका विकास, मुफ्त वैक्सीन, सबको वैक्सीन’ के मूल मंत्र पर हो रहा टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश में 18 से 44 साल के आयुवर्ग के लोगों को एक करोड़ से अधिक टीकाकरण की डोज दी जा चुकी हैं। अब तक लोगों को रिकॉर्ड कुल 3,26,00,346 वैक्‍सीन की डोज दी चुकी है। सीएम हेल्पलाइन के जरिए लगातार प्रदेश में प्रधानों, कोटेदारों और आम लोगों से संपर्क स्‍थापित कर कोरोना संक्रमण से बचाव और टीका लगवाने की अपील कर रही है।

कोरोना संक्रमण के खिलाफ अपनाई गई रणनीति जमीनी स्‍तर पर रंग ला रही है जिसका परिणाम है कि 36 जिलों में कोरोना संक्रमण के एक भी मामले सामने नहीं आए वहीं 37 जिलों में 10 से कम नए कोरोना के केस दर्ज किए गए। यूपी ऑक्सीजन उपलब्धता में आत्मनिर्भर हो रहा है प्रदेश में 528 ऑक्‍सीजन प्‍लांट पर तेजी से काम किया जा रहा है जिसमें से अब तक 133 ऑक्सीजन प्लांट प्रदेश में क्रियाशल हो चुके हैं। प्रदेश में ऑक्सीजन जेनरेटर के जरिए 15 फीसदी ऑक्सीजन की 3300 बेडों पर आपूर्ति हो रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से सटे हर जिले में एक-एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेटर्स लगाए जा रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *