Big Expose: अवैध निर्माण करवाने वाले बस्तियात के अकाली नेता पर अफसरों की फुल कृपा, 2 लाख लेकर लगवा दिया शटर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 201 शब्द|📅 06 Jul 2021

Big Expose: अवैध निर्माण करवाने वाले बस्तियात के अकाली नेता पर अफसरों की फुल कृपा, 2 लाख लेकर लगवा दिया शटर

डेली संवाद, जालंधर
बस्तियात इलाके में अवैध निर्माण और अवैध कालोनी कटवाने वाले अकाली नेता पर नगर निगम अफसरों की फुल कृपा है। जिससे सेंट सोल्जर कालेज की रोड को जाने वाली नुक्क़ड पर बस्ती दानिशमंदा में एक साथ कई अवैध दुकानें बनकर तैयार हो गई है। इलाके के इंस्पैक्टर के सामने ही अकाली नेता ने अवैध रूप से शटर लगवा दिया। चर्चा है कि इस अवैध दुकानों से निगम अफसरों के नाम पर 2 लाख रुपए की वसूली की गई है। 

बस्तियात इलाके में पानी और सीवरेज की पाइपें डालने के लिए सड़कें क्या तोड़ी गईं, अवैध निर्माण करने वालों की मौज लग गई। बस्ती दानिशमंदा मेन रोड पर सेंट सोल्जर कालेज के पास नुक्कड़ पर एक साथ कई दुकानें बन गई है। सूत्र बता रहे हैं कि इन दुकानों को बनवाने के वाले बस्तियात के एक अकाली नेता ने अफसरों के नाम पर 2 लाख रुपए की वसूली की है। जिससे अवैध निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

हालांकि दो दिन पहले एसटीपी परमपाल सिंह ने कहा था कि इन अवैध दुकानों पर कार्ऱवाई की जाएगी। वेस्ट हलके में बन रही इन दुकानों पर कार्रवाई की कौन कहे, उल्टे उसमें रातोंरात शटर लगाकर दुकान तैयार कर दी गई।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *