डेली संवाद, नई दिल्ली
मोदी कैबिनेट के विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा हो हो गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय मिला, अमित शाह- गृह और सहकारिता मंत्रालय, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय, निर्मला सीतारमण वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री होंगी।
अनुराग ठाकुर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ युवा मामलों का जिम्मा संभालेंगे। अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री के साथ आईटी और संचार मंत्री होंगे। पीयूष गोयल कपड़ा मंत्रालय और उपभोक्ता कल्याण मंत्रालय के अलावा वाणिज्य मंत्रालय देखेंगे।
ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया। मनसुख मंडाविया स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे। धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा और कौशल विकास मंत्रालय का जिम्मा मिला। सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्रालय का कार्यभार मिला।