डेली संवाद, नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज यानी बुधवार को विस्तार होने जा रहा है। शाम 6 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव होने जा रहा है। नई कैबिनेट में कई युवा चेहरों को मौका मिल सकता है।
साथ ही अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, उनको भी कैबिनेट विस्तार में अहमियत मिल सकती है। कैबिनेट विस्तार में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के अलावा कुछ मंत्रियों का प्रमोशन भी हो सकता है। अनुराग ठाकुर, पुरुषोत्तम रुपाला और जी. किशन रेड्डी को कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
मंत्रीमंडल विस्तार से केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, संतोष गंगवार और देबोश्री ने इस्तीफा दे दिया। आपको बता दें कि मोदी मंत्रीमंडल का विस्तार हो रहा है। इसमें कई नए चेहरे आएंगे।