पंजाब में 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP, राष्ट्रीय संगठन मंत्री का बड़ा दावा, पढ़ें

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 689 शब्द|📅 09 Jul 2021

पंजाब में 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP, राष्ट्रीय संगठन मंत्री का बड़ा दावा, पढ़ें

डेली संवाद, चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और गति प्रदान करने हेतु प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक चंडीगढ़ भाजपा मुख्यालय में आयोजित हुई, जिसमें भाजपा राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनके साथ प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय सचिव तथा प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह, संगठन मंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा आदि उपस्थित थे।

बी.एल. संतोष ने बैठक में उपस्थित प्रदेश पधाधिकारीयों, मोर्चा प्रभारियों, मोर्चा अध्यक्षों, जिला प्रभारीयों तथा सह-प्रभारियों आदि से पंजाब की राजनीति पर विस्तृत चर्चा की तथा उनसे सुझाव लिए। बी.एल. संतोष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधन में कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बढ़ा तथा मज़बूत राजनीतिक दल है और आज देश का सारा विपक्ष मिलकर प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी को हर हाल में सत्ता से हटाने के लिए हर नीच हथकंडा अपना रहा है।

झूठा प्रचार भी जल्द ही ध्वस्त होने वाला है

विपक्ष द्वारा कृषि कानूनों का किया जा रहा झूठा प्रचार भी जल्द ही ध्वस्त होने वाला है, क्योंकि किसानों को एहसास हो चुका है कि तीन कृषि कानून किसानों की आर्थिक समृद्धि लाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी हमेशा किसानों के समर्थक रहे हैं और कृषि क्षेत्र के हित उनके और उनकी सरकार के लिए सर्वोपरि हैं। उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं।

इस समय पूरे देश में भाजपा की लहर है और पंजाब की जनता केंद्र सरकार की साफ़-सुथरी तथा प्रगतिशील सरकार वाली छवि जैसी प्रदेश में भी भाजपा की सरकार चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में खुल कर डटने का आह्वान करते हुए कहाकि कार्यकर्त्ता बूथ स्तर तक मजबूत कर केंद्र सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचा कर संगठन को और मज़बूत करें। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और जन-सहयोग के साथ विजय हासिल करेगी।

भाजपा ही इकलौती पार्टी है जो वंशवाद की राजनीति नहीं करती

सौदान सिंह ने अपने संबोधन में कहाकि पंजाब में इस समय परिस्थितियाँ भाजपा के बिलकुल अनुकूल चल रही हैं। राज्य की कांग्रेस सरकार से जनता बहुत दु:खी है और इस भ्रष्ट व निकम्मी सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। केंद्र की मोदी सरकार ने जनहित की बेहतरी के लिए हमेशा काम किया है। उन्होंने कहाकि भाजपा ही इकलौती पार्टी है जो वंशवाद की राजनीति नहीं करती, यहाँ कोई भी कार्यकर्त्ता अपने मेहनत के बल पर किसी भी पद पर पहुँच सकता है।

दुष्यंत गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस महामारी के कठिन समय में आगे बढ़ कर जनता की मदद की है। जनता अच्छी तरह जानती है कि कौन उनका हितैषी है और कौन उनका भला कर सकता है? जनता इस बार भाजपा के आलावा किसी भी विपक्षी दल को पंजाब की सत्ता में नहीं घुसने देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हमेशा जनहित के लिए काम किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के समक्ष अपना आगामी विजन रखा।

अश्विनी शर्मा ने अपने संबोधन में कहाकि कि पंजाबी एकजुट हैं और कोई भी हमारे विभिन्न धर्मों के “सामाजिक सद्भाव” में सेंध लगाने की हिम्मत नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं जो हमेशा सिख समुदाय के अधिकारों के लिए खड़े रहे और यह भाजपा ही थी जिसने 1984 दंगों के दोषियों के मामले दोबारा खुलवा कर दंगा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलवाया। 1947 में देश के विभाजन के बाद मोदी सरकार की पहल के कारण ही श्री करतारपुर कॉरिडोर पूरी तरह से खुल पाया है।

कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ मौजूदा राजनीति की चर्चा

बी. एल. संतोष ने प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक कर पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा की तथा आगामी विधानसभा चुनाव संबंधी चर्चा कर उनसे फीडबैक लिया तथा सुझाव लिए। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, अनुसूचित जाति आयोग के चैयरमैन विजय सांपला, राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय प्रवक्ता इक़बाल सिंह लालपुरा, पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल, मनोरंजन कालिया, तीक्ष्ण सूद, अरुण नारंग, हरजीत ग्रेवाल, विक्रम चीमा आदि उपस्थित थे।

सुखबीर बादल का बड़ा सियासी दांव, किसानों को लेकर की बड़ी घोषणा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *