कोटकपूरा गोलीकांडः सस्पैंड IG परमराज उमरानंगल का बड़ा बयान, कहा – कुंवर विजय प्रताप सिंह का भी हो नार्को टेस्ट, सच्चाई सामने आ जाएगी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 251 शब्द|📅 09 Jul 2021

कोटकपूरा गोलीकांडः सस्पैंड IG परमराज उमरानंगल का बड़ा बयान, कहा - कुंवर विजय प्रताप सिंह का भी हो नार्को टेस्ट, सच्चाई सामने आ जाएगी

डेली संवाद, फरीदकोट
कोटकपूरा गोलीकांड मामले में संस्पेंड चल रहे आईजी परमराज उमरानंगल ने आज फरीदकोट कोर्ट में पेश होकर नार्को टेस्ट के लिए अपना लिखित बयान दर्ज करवाया। आईजी परमराज उमरानंगल ने कहा है कि मेरे साथ कुंवर विजय प्रताप सिंह का भी नार्को टेस्ट करवाया जाए। आपको बता दें कि कुंवर विजय प्रताप सिंह पंजाब पुलिस की नौकरी छोड़ कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर चुके हैं।

वहीं, एसआईटी को अदालत ने बड़ी राहत देते हुए पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, परमराज उमरानंगल और चरणजीत शर्मा के नार्को टेस्ट की इजाजत दे दी थी। सुमेध सैनी और चरणजीत शर्मा ने नार्को टेस्ट करवाने से इनकार कर दिया था, जबकि उमरानंगल नार्को टेस्ट के लिए राजी हो गए थे। उमरानंगल ने कहा है कि बहिबल कलां कोलीकांड में मेरी कोई भूमिका नहीं है।

यह है  मामला

फरीदकोट में साल 2015 के अक्टूबर महीने में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का मामला सामने आने के बाद कोटकपूरा में सिखों ने जोरदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान 14 अक्टूबर, 2015 को पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोलियां चलाईं थीं, जिससे 2 प्रदर्शनकारी सिखों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे।

इस मामले में अबतक तीन जांच कमेटियां बनाई जा चुकी है, जिनमें से दो अपनी रिपोर्ट माननीय अदालत में जमा करवा चुकी हैं, लेकिन अब तीसरी कमेटी मामले की जांच फिर से कर रही है। जिसमें उक्त तीनों अधिकारियों से सच्चाई उगलवाने के लिए एसआईटी ने नार्को टेस्ट करवाने की अर्जी दी थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *