जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम से द्रोणाचार्य अवार्डी ओलंपियन राजिंदर सिंह की कार चोरी

Daily Samvad
1 Min Read
Theft in house on Diwali in Jalandhar

डेली संवाद, जालंधर
हॉकी पंजाब के मुख्य कोच ओलंपियन राजिंदर सिंह की कार आज स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम से चोरी हो गई। कार चोरी उस वक्त हुई, जब राजिंदर सिंह स्टेडियम के अंदर खिलाड़ियों को कोचिंग दे रहे थे।

सुरजीत हॉकी सोसाइटी के सचिव इकबाल सिंह संधू के अनुसार आज सुबह जब दारोणाचार्य अवार्डी राजिंदर सिंह, जिन्हें हाल ही में पंजाब के मुख्य हॉकी कोच के रूप में नियुक्त किया गया है, यहां स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों को कोचिंग दे रहे थे।

मुख्य कोच राजिंदर सिंह की स्विफ्ट कार स्टेडियम के बाहर खड़ी थी। कार नंबर PB08-CR-6338 को स्टेडियम के बाहर से चोरी हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने स्टेडियम और आस-पास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल की।

किसानों ने डीजल,पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

https://youtu.be/HZe8cgRVedw















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *