⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 109 शब्द|📅 10 Jul 2021
डेली संवाद, यमुना नगर
हरियाणा के यमुना नगर में कार्य़कर्ताओं की बैठक में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को किसानों का विरोध झेलना पड़ा। इस दौरान गुस्साए किसानों ने पुलिस बेरिकेडिंग तोड़ दी। जिससे पुलिस और किसानों की बीच झड़प हो गई।
यमुना नगर में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा आज कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे। पता चलने पर किसानों का जत्था उनके खिलाफ प्रदर्शन करने लगा। इस दौरान पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाई थी। जिसे किसानों ने तोड़ दिया। जिससे पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई।
सुखबीर बादल का बड़ा सियासी दांव, किसानों को लेकर की बड़ी घोषणा, देखें








