जालंधर के राजेश बागा और बठिंडा के दयाल सोढ़ी को भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा पंजाब में संगठन को और मजबूती प्रदान करने तथा प्रदेश में पार्टी का कार्य और सुचारू रूप से चलाने हेतु प्रदेश भाजपा टीम का विस्तार किया है। अश्वनी शर्मा द्वारा प्रदेश टीम में दो अतिरिक्त महासचिव की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में जीवन गुप्ता ने जानकारी दी है।

जीवन गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए प्रदेश महासचिव के पद पर राजेश बागा (जालंधर) तथा दयाल सिंह सोढ़ी (बठिंडा) को नियुक्त किया है। उन्होंने कहाकि पार्टी के प्रति दोनों की सेवाओं तथा निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महतवपूर्ण जिम्मेवारी दी गई है। उन्होंने कहा कि दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारी पार्टी का विस्तार करने और पार्टी के कार्यों को और गति देने में भरपूर सहयोग करेंगे और संगठन को और मजबूती प्रदान करने में मदद करेंगें।

उधर नव-नियुक्त महासचिवों ने इस अवसर पर पार्टी लीडरशिप तथा उपस्थित सभी का धन्यवाद करते हुए कहाकि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, वह उस पर खरा उतरने की शत-प्रतिशत कोशिश करेंगें और पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी को पूरे तन-मन से निभाते हुए पार्टी की विचारधारा तथा केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सदा प्रयासरत रहेंगें।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar