MLA राजिंदर बेरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने फूंका PM मोदी का पुतला, महंगाई के खिलाफ जालंधर में प्रदर्शन

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
तेल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर आज कांग्रेस ने जालंधर में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। सैंट्रल हलके के विधायक राजिंदर बेरी के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च निकालते हुए संविधान चौक पर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि देश में महंगाई के कारण हाहाकार मचा हुआ है। पैट्रोल, डीजल, सरसो तेल के साथ सभी खाद्य पदार्थों का रेट लगातार बढ़ रहा है। महंगाई के कारण आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को अडानी और अंबानी के हाथों गिरवी रख दिया है।

विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर अडानी औऱ अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए रोजाना तेल की कीमतें बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों के दाम इतने बढ़ गए हैं कि आम लोग परेशान है। इस दौरान संविधान चौक पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *