⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 99 शब्द|📅 12 Jul 2021
डेली संवाद, चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी पूरी तरह से चुनावी गतिविधियों में सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में पार्टी ने करतारपुर समेत पंजाब के 14 विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रभारी नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि ये प्रभारी ही विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार हो सकते हैं।
आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान ने एक सूची जारी की है। इसमें पंजाब के अलग-अलग 14 विधानसभा हलको में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। हाल ही में पंजाब पुलिस से रिटायर हुए डीएसपी बलकार सिंह को करतारपुर हलके का इंचार्ज बनाया गया है।
पढ़ें AAP की सूची









