हिमाचल के Mcleodganj में फटा बादल, चारों तरफ दिखा ‘जल त्रासदी’ का रौद्र रूप

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 298 शब्द|📅 12 Jul 2021

हिमाचल के Mcleodganj में फटा बादल, चारों तरफ दिखा 'जल त्रासदी' का रौद्र रूप

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जिले में सोमवार को बादल फटने की एक घटना के बाद जल त्रासदी जैसी स्थिति बन गई। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज के भागसूनाग प्रपात के पास बादल फटा तो यहां के एक नाले में तेजी से पानी का जलस्तर बढ़ गया। कुछ ही देर में नाले का पानी किसी नदी की तरह यहां की पार्किंग में बहने लगा और कई वाहन इसमें बह गए। बाढ़ जैसी स्थितियों को देखते हुए धर्मशाला के प्रशासन ने यहां पर अलर्ट जारी कर रखा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बादल फटने की घटना सोमवार को हुई थी जिसके बाद यहां भारी बारिश शुरू हो गई। भागसूनाग जल प्रपात के पास हुई इस बारिश में एक नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पानी सड़क पर तेज रफ्तार से बहने लगा। इस दौरान यहां की पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां अचानक बह गईं। वहीं कई इमारतों को भी इस जल बहाव में भारी नुकसान हुआ। बारिश के कारण धर्मशाला के पास बहने वाली मांझी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

सूत्रों का कहना है कि मैक्लोडगंज में हुई इस घटना के बाद प्रशासन के तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा राहत टीमों को सतर्क कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी प्रशासन को लगातार स्थितियों की निगरानी करने की हिदायत दी है।

बड़ी संख्या में हिमाचल पहुंच रहे हैं लोग

हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों में बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आ रहे हैं। प्रदेश के मनाली, मैक्लोडगंज, शिमला, केलॉन्ग, सिस्सू, रोहतांग आदि हिस्सों में हजारों पर्यटक वीकेंड पर घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। इन स्थितियों में हिमाचल में अचानक बिगड़ा मौसम लोगों के लिए आफत की स्थिति बन गया है। हालांकि पूरी घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *