जालंधर के RTO आफिस में लागू नहीं होता CM का आदेश, 2 बजे के बाद दलालों की होती है इंट्री, देखें LIVE

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 200 शब्द|📅 13 Jul 2021

जालंधर के RTO आफिस में लागू नहीं होता CM का आदेश, 2 बजे के बाद दलालों की होती है इंट्री, देखें LIVE

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर का आरटीओ दफ्तर भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बन गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का आदेश है कि सरकारी दफ्तर सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे, लेकिन यहां के अफसरों पर मुख्यमंत्री का यह आदेश लागू नहीं होता है। हद तो यह है कि 2 बजे के बाद पब्लिक की यहां नो इंट्री होती है, तो दलालों के लिए प्रवेश खोल दिया जाता है।

डेली संवाद के संवाददाता जब आज आरटीओ आफिस मुआयना करने पहुंचे तो वहां एक महिला हंगामा मचा रही थी। महिला ने अपना नाम रेणु बाला बताया और कहा कि आरटीओ आफिस के कर्मचारी लोगों का काम नहीं करते, बल्कि उन्हें दलालों के पास भेज देते हैं। महिला का आरोप है कि वह आधे घंटे से खिड़की पर खड़ी है, लेकिन कर्मचारी लापता है।

यही नहीं, जब रेणु बाला शिकायत करने RTO दफ्तर पहुंची तो अफसर खुद नदारद थे। वहां बैठे कर्मचारी से जब खिड़की न खुलने की शिकायत की गई तो उसने कहा कि कल आना। इस पर महिला भड़क उठी और हंगामा खड़ा कर दिया। महिला ने कहा कि इसकी शिकायत डीसी से करेगी।

RTO आफिस में हंगामा क्यों हैं बरपा। महिला का बड़ा आरोप, देखें Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *