कमिश्नर ‘साहब’ ये क्या हो रहा है! मिलाप चौक के पास बन रही है 35 दुकानों की अवैध मार्केट, निगम को लाखों की चपत, ATP बोले- नोटिस भेजा है, जबकि मौके पर बन रही हैं दुकानें, आप भी देंखें

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 13 Jul 2021

कमिश्नर 'साहब' ये क्या हो रहा है! मिलाप चौक के पास बन रही है 35 दुकानों की अवैध मार्केट, निगम को लाखों की चपत, ATP बोले- नोटिस भेजा है, जबकि मौके पर बन रही हैं दुकानें, आप भी देंखें

डेली संवाद, जालंधर
पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री के घर से करीब 100 कदम और नगर निगम मुख्यालय से करीब 100 कदम दूर मिलाप चौक में अवैध रूप से पूरी मार्केट बन रही है। यहां एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 35 दुकानें अवैध रूप से बनाई जा रही है। शहर के प्राइम लोकेशन पर बिना नक्शे और फीस जमा किए ही दुकानें बनाने को लेकर नगर निगम के अधिकारी एक बार फिर से कठघरे में आ गए हैं।

हैरानी की बात तो यह है कि मेयर जगदीश राजा और निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा के दफ्तर से चंद कदम दूर अवैध रूप से पूरी मार्केट बनने लगी, लेकिन इनके अफसरों को भनक तक नहीं लगी। ये वही अफसर हैं, जो अवैध दुकाने बनवाने के नाम पर लाखों रुपए से अपनी जेब भरते हैं और निगम खजाने में सीधे तौर पर डाका डालते हैं।

मार्केट बनाने में अधिकारी और नेता का गठजोड़

पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया के घर से चंद कदम दूर सैंट्रल टाउन में पुलिस थाने के आगे मिलाप चौक से पहले अवैध रूप से पूरी मार्केट बनाने में अधिकारी और नेता का गठजोड़ बताया जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि नगर निगम के एटीपी राजिंदर शर्मा कहते हैं कि उक्त अवैध मार्केट का काम रुकवा दिया गया है, लेकिन जब मौके पर डेली संवाद की टीम पहुंची तो वहां अंदर दुकानें बनाई जा रही थीं।

कमिश्नर 'साहब' ये क्या हो रहा है! मिलाप चौक के पास बन रही है 35 दुकानों की अवैध मार्केट, निगम को लाखों की चपत, ATP बोले- नोटिस भेजा है, जबकि मौके पर बन रही हैं दुकानें, आप भी देंखें

लाखों रुपए की दुकान, हजारों की दलाली

सूत्रों के मुताबिक मिलाप चौक के पास बन रही इस अवैध मार्केट में करीब 35 दुकानें बनाई जा रही है। एक दुकान की कीमत 30 लाख से 50 लाख रुपए की बीच है। यानि करोड़ों रुपए के इस प्रोजैक्ट से सरकारी फीस के रूप में जो लाखों रुपए नगर निगम के खजाने में जमा होना था, वह अब सीधे नगर निगम के कुछ अधिकारियों की जेब में जा रहा है। हद, तो यह है कि मेयर जगदीश राजा और कमिश्नर करुणेश शर्मा इस डकैती पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं।

जीजा ने अपने साले को गड़ासे से काट डाला, महिला ने लगाए बड़े आरोप

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *