Big News: लुधियाना में अकाली नेताओं और पुलिस में झड़प, महेशइंद्र ग्रेवाल समेत कई नेता गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, लुधियाना
दुष्कर्म मामले में घिरे आत्मनगर के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार काे शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री आशु के घर के बाहर पुलिस ने जबरदस्त बैरिकेडिंग की है। शिरोमणि अकाली दल के धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला प्रधान रणजीत सिंह ढिल्लों कर रहे हैं।

महेश इंदर सिंह गरेवाल काे गिरफ्तार किया है। गरेवाल को अकाली कार्यकर्ताओं ने पुलिस से छुड़ाया है। दर्शन शिवालिक को पकड़ कर पुलिस लेकर गई है। पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा पुलिस काे महेश इंदर गरेवाल को फिर गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। पुलिस की बस के आगे अकाली कार्यकर्ता लेट गए हैं।

पुलिस के साथ हल्की धक्कामुक्की

वेरिकेटिंग पर पुलिस के साथ हल्की धक्कामुक्की हुई। शिअद नेताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ हो जमकर नारेबाजी कर आराेप लगाया कि सरकार विधायक सिमरजीत बैंस काे बचाने का प्रयास कर रही है। अकाली वर्कर बैरिकेडिंग हटाने का प्रयास कर रहे हैं। अकाली दल और पुलिस के बीच जोर आजमाइश चल रही है। आशु के घर के बाहर पुलिस पहुंचने नहीं दे रही है।

पुलिस को शिकायत देने के बाद उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। इस पर पुलिस कमिश्नर ने महिला की रक्षा के लिए उसे सिक्योरिटी प्रदान कराई। मगर इन्वेस्टीगेशन के नाम पर मामले को लटका दिया। इसके चलते उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। चार दिन पहले अदालत ने पुलिस को विधायक बैंस व अन्य आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश जारी किए।

RTO आफिस में हंगामा क्यों हैं बरपा। महिला का बड़ा आरोप, देखें Live

https://youtu.be/lX0JQUMQnMM




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *