Big News: जालंधर में बंदूक की नोक पर लूट, घर में घुसे बदमाशों ने मचाया तांडव

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 347 शब्द|📅 14 Jul 2021

Big News: जालंधर में बंदूक की नोक पर लूट, घर में घुसे बदमाशों ने मचाया तांडव

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में कुक्की ढाब चौक पर दिनदहाड़े 3 लुटेरों ने गनप्वाइंट पर घर से सोने के गहने लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद वो एक्टिवा पर बैठकर वहां से फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज कर लिए हैं। शुरूआती जांच में पता चला है कि कुछ दिन पहले इनमें से एक लुटेरा मिठाई का डिब्बा लेकर शादी का न्यौता देने के बहाने रेकी करके गया था।

घर की मालकिन शारदा अग्रवाल ने बताया कि दोपहर में उनके घर का गेट खुला हुआ था और बेटा अंदर आराम कर रहा था। इसी दौरान तीन युवक अंदर आए। उन्होंने बेटे के बारे में पूछा तो उन्होंने अंदर से बेटे अनिल को आवाज लगाकर बुला लिया। जैसे ही अनिल बाहर आया तो उन्होंने उसकी कनपटी पर गन लगा दी और धमकाया कि अगर शोर मचाया तो गोली मार देंगे। डराने के लिए उन पर उलटे दातर से हमला भी किया गया। इसके बाद अंदर से सोने की चूड़ियां, दो बालियां, अंगूठी आदि सोने के गहने लेकर सिर्फ 5 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम देकर वो फरार हो गए।

रेकी के वक्त नहीं हुआ शक

वाटर सप्लाई विभाग में काम करने वाले अनिल ने बताया कि करीब 15 दिन पहले इनमें से एक युवक मिठाई का डिब्बा लेकर उनके घर आया था। उसका कहना था कि वो अवतार नगर से शादी का न्यौता देने आया है। जब उन्होंने कहा कि उनका कोई रिश्तेदार या जानकार अवतार नगर में नहीं रहता तो वो यह कहकर चला गया कि उसे शायद गलती लग गई होगी।

जिसके बाद वो खुद आरोपी को बाहर तक छोड़कर आए थे। जिस वक्त वारदात काे अंजाम दिया गया, उस वक्त पड़ोस में रहने वाली महिला गेट बंद कर गुरुद्वारा साहिब जा रही थी। उन्होंने देखा कि 3 युवक एक्टिवा पर जा रहे हैं। इतनी देर में शारदा व अनिल भागे-भागे आए और बताया कि यह लुटेरे उन्हें लूटकर गए हैं।

जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से त्रस्त है पब्लिक, धरने पर बैठे लोग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *