कोरोना से मृत्यु दर में देश में पहले नंबर पर पहुंचा पंजाब, महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ा, हालात चिंताजनक, जरूरी हो तो ही घर से निकले

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 14 Jul 2021

corona punjab news

चंडीगढ़/नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर थमती नजर आ रही है। कोरोना के दैनिक मामलों में कमी आ रही है। इस बीच पंजाब के हालात डरावने होने लगे हैं। पंजाब में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले की संख्या में कमी नहीं आ रही है। कोरोना से मृत्युदर के मामले में पंजाब महाराष्ट्र से आगे निकल गया है और देश में पहले नंबर पर पहुंच गया है।

पंजाब में मृत्यु दर 2.7 प्रतिशत और महाराष्ट्र की 2.0 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में यही दर 1.3 प्रतिशत है। हालांकि राहत की बात यह है कि रिकवरी दर 97 फीसदी होने की वजह से अब तक सूबे में अब तक 5.7 लाख लोग महामारी को हरा चुके हैं।

प्रदेश में अब तक एक करोड़ से अधिक सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 5 लाख 97 हजार पॉजिटिव मिले हैं। 16177 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अभी 1600 से अधिक सक्रिय मरीज हैं। तीन माह पहले सूबे में संक्रमण दर 13 प्रतिशत पहुंच गई थी, जो अब 0.36 प्रतिशत रह गई है।

बीते 24 घंटे में 115 नए कोरोना संक्रमित

पंजाब में बीते 24 घंटे में 115 नए कोरोना संक्रमित मिले और 5 मरीजों की जान गई। अभी तक 7663094 लोग टीकाकरण करवा चुके हैं। इनमें से 6216504 को पहली और 1446590 लोगों ने दूसरी खुराख दी जा चुकी है। मंगलवार को 36628 लोगों ने टीका लगवाया।

कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद हरियाणा की स्थिति पड़ोसी राज्यों से बेहतर है। पंजाब, यूपी, हिमाचल और दिल्ली के मुकाबले हरियाणा की रिकवरी दर अधिक है, साथ ही संक्रमण दर कम है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा की रिकवरी दर 98.64 प्रतिशत है, जबकि इसके मुकाबले दिल्ली की 98.2, हिमाचल प्रदेश की 97.7, उत्तर प्रदेश की 98.6 और पंजाब की 97 प्रतिशत है। मृत्यु दर की बात करें तो हरियाणा में 1.24 प्रतिशत चल रही है। दूसरे प्रदेशों पंजाब की 2.7, दिल्ली की 1.7, हिमाचल प्रदेश की 1.7 और यूपी की 1.3 प्रतिशत है।

RTO आफिस में हंगामा क्यों हैं बरपा। महिला का बड़ा आरोप, देखें Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *